• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 10 March 2026: कारोबार में किन लोगों को होगा जबरदस्त फायदा, किन्हें पार्टनर्स देंगे धोखा; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 10 March 2026: कारोबार में किन लोगों को होगा जबरदस्त फायदा, किन्हें पार्टनर्स देंगे धोखा; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 10 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (10 मार्च, 2026) की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से हो रही है. सप्तमी तिथि मंगलवार को सुबह 01 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अगले दिन यानी बुधवार (11 मार्च, 2026) की सुबह तक अष्टमी तिथि रहने वाली है. यहां पर यह बताना भी जरूरी है कि मंगलवार को ही माता शीतला को समर्पित शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि माता शीतला का व्रत रखने से बीमारियों और दोषों से मुक्ति मिलती है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (10 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 9, 2026 4:41:27 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. मंगलवार को आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे. आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है. नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो मंगलवार को आपको सफलता मिल सकती है.  परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर्स से सतर्क रहें, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है. बिना अच्छी तरह जानें मंगलवार को कहीं निवेश भी नहीं करें. मंगलवार का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको मंगलवार को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. इसके चलते स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है. परिवार के सदस्यों से किसी बात पर अनबन हो सकती है. वाणी पर काबू रखें. परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

अगर आप शेयर मार्केट का काम करते हैं, तो मंगलवार का दिन आपके लिए ठीक नहीं है.  कोई बड़ा जोखिम न उठाएं वरना घाटा होने तय है. मंगलवार का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिसके चलते आपको परेशानी उठाना पड़ सकती है. दफ्तर में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे. नया कार्य शुरू न करें. परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है. मंगलवार को आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा.  मंगलवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगायृ.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन काफी शानदार रहने वाला है. किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो मंगलवार को उसको पूरा करने के लिए का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा. मंगलवार को व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा. कुछ नए पार्टनर के साथ मंगलवार को आप समझौता कर सकते हैं. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. शाम को बाहर डिनर का प्रोग्राम बन सकता है.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

मंगलवार का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है. किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है. व्यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. दफ्तर में मंगलवार को आपको को कोई काम दिया जाएगा, जिसके चलते आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. यात्रा आदि में सावधानी बरतें. वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें. मौसम बदल रहा है, जिसके चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी का विवाद बन सकता है. इस दौरान वाणी पर संयम रखें. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने की आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. तुला राशि के जातकों को सलाह है कि मंगलवार को वाहन आदि का प्रयोग या लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो संभलकर करें. मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. पत्नी से मतभेद दूर होंगे. मंगलवार को आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. इस काम में आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है. दफ्तर में आपके काम को देखते हुए प्रमोशन मिल सकता है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा. मंगलवार को आप कोई नया वाहन या फिर मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं. आपको आपके परिवार में मित्रों से सहयोग मिलेगा. नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो मंगलवार को आपको सफलता मिल सकती है. परिवार में आप धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान मंगलवार को आपको उठाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, क्योंकि इससे आपके हालात नहीं बदलेंगे. कोई दुखद समाचार आपको मिल सकता है. मौसम में आए बदलाव के चलते स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर बात विवाद की स्थिति बन सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें. वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें, वरना हादसे का खतरा बन सकता है. ध्यान रखें कि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है. खानपान पर नियंत्रण रखें. बदलते मौसम के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मंगलवार को आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, क्योंकि इसके वापस मिलने के आसार बहुत ही कम हैं.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

आप भावुक इंसान हैं. परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा. सोमवार को कोई नया बड़ा कार्य आपको कार्यक्षेत्र में मिल सकता है. कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. कारोबार-व्यापार की बात करें तो निवेश से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें, क्योंकि इससे फायदा होगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.