PM Kisan 22nd installment: होली से पहले मिलेगा किसानों को बड़ा तोहफा? कब आएगी 22वीं किस्त, यहां जानें सारा अपडेट
PM Kisan 22nd installment: किसान बड़ी ही बेसब्री से 22वीं क़िस्त का इंतजार कर रहे हैं. वहीं PM किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतज़ार करते-करते जनवरी से लेकर फरवरी तक निकल गया है. वहीं अब फरवरी भी खत्म होने वाला है. वहीं अब किसानों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर यह इंतज़ार किस दिन खत्म होगा. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने 22वीं किस्त (PM किसान योजना 22वीं किस्त की तारीख) की घोषणा नहीं की है. तारीख घोषित होते ही इंतज़ार खत्म हो जाएगा. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि PM किसान योजना की किस्त कब भेजी जा सकती है.
किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?
देश भर के लाखों किसानों के लिए खुशी लाने वाली तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. हालांकि, कई मीडिया प्लेटफॉर्म दावा कर रहे हैं कि PM किसान योजना की 22वीं किस्त 24 फरवरी को आ सकती है. लेकिन यह कोई ऑफिशियल तारीख नहीं है.
होली के पहले मिल सकता है तोहफा
कृषि मंत्रालय ने अभी तक 22वीं किस्त के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. इसलिए, यह तारीख सिर्फ एक अनुमान है. यह भी कहा जा रहा है कि होली से पहले किसानों के अकाउंट में 22वीं किस्त आ सकती है. हालांकि, यह भी एक अनुमान है, क्योंकि सरकार ने अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है.
ऐसे चेक करें PM किसान का स्टेटस
स्टेप 1: ऑफिशियल PM-किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2
होमपेज पर फार्मर कॉर्नर लिंक पर जाएं. नो योर स्टेटस टैब चुनें.
स्टेप 3
स्टेटस चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें.
स्टेप 4
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा.
स्टेप 5
पोर्टल पर OTP डालें और 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करें.