• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 22 Feb 2026: किसकी गर्लफ्रेंड होगी खफा, कौन-कौन करेगा रोमांस; पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 22 Feb 2026: किसकी गर्लफ्रेंड होगी खफा, कौन-कौन करेगा रोमांस; पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ

kal Ka Love Rashifal 22 Feb 2026: रविवार (22 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: February 21, 2026 1:13:16 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर रविवार को सेकेंड हाफ के बाद देर शाम तक साथ रहेंगे. खूब एन्जॉय करेंगे. ध्यान रखें मुलाकात और बातचीत के दौरान एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें. शादीशुदा हैं तो किसी भी समस्या के समाधान में लाइफ पार्टनर की सलाह से अवश्य उचित समाधान मिलेगा. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

सिंगल लोग किसी पुराने कनेक्शन से दोबारा जुड़ सकते हैं. यदि किसी नए रिश्ते के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. समय के साथ चीजें स्पष्ट होंगी, लेकिन शुरुआत जरूर करें. शादीशुदा हैं तो रिश्तों में स्थिरता की आवश्यकता होगी.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

आपकी शादी होने वाली है. इस बीच लव पार्टनर या मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. बातचीत करके मसला हल करें. मतभेद ज्यादा हुए तो शादी से पहले ही रिश्ता खतरे में पड़ सकता है. ध्यान दें कि जो पहले शादीशुदा हैं उन्हें धैर्यपूर्वक अपने रिश्ते को संवारने की जरूरत है. वाणी पर संयम रखें तो घर में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

सिंगल की शादी का योग बन रहा है. रविवार को लव पार्टनर के साथ शादी को लेकर आप पैरेंट्स से बात कर सकते हैं. रिश्ते के मान जाएंगे. वहीं, पार्टनर के साथ रोमांचक बातचीत होगी. सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन आगे बढ़ने से पहले थोड़ा परख लें वरना धोखा मिलने की आशंका है.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

शादीशुदा लोगों में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा. रविवार को छुट्टी का दिन होने पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं. इसके साथ ही दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम बना रहेगा. लव रिलेशन में हैं तो एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन फोन और सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे से जुड़े रहें.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

शादीशुदा जोड़ों के बीच भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है. ऐसे में लगातार बातचीत करते रहें. सिंगल को चाहिए कि वो भावनाओं के बजाय तर्कों पर आधारित फैसले लें. किसी रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति दूर होगी.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

रविवार को दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी. पति-पत्नी फिल्म देखने के साथ शाम को डिनर पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं. मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी और उमंग भरा माहौल रहेगा. सिंगल की शादी तय हो सकती है.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

शादीशुदा जोड़ों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है. रिश्ता ऐसा रखें कि शक की कोई गुंजाइश ना रहें. ध्यान रहें कि कुछ ना बताना भी छिपाना ही होता है. ऐसा ना करें. आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है जो पूरी तरह ईमानदार नहीं है, सतर्क रहें. वरना धोखा मिलेगा.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

किसी भी गुप्त बात को छिपाने से बचें, क्योंकि सच सामने आने पर गलतफहमी बढ़ सकती है। घर के सदस्य अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपसी तालमेल से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी. प्रेम संबंध में सकारात्मकता बनी रहेगी.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है. अगर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. रविवार से ही आपकी लव लाइफ शुरू हो सकती है. जो पहले से लव रिलेशन में हैं वो रिश्ते में आकर्षण और जुनून महसूस करेंगे. पति-पत्नी अपनी बातचीत और समझदारी से रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इससे आपका लव पार्टनर भी नाराज हो सकता है. उसे गिफ्ट देकर और समय देकर मना सकते हैं. रविवार को जरूर मुलाकात करें. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

सिंगल के लिए रविवार को शादी के प्रस्ताव आएंगे. इसी साल के अंत तक आपकी शादी होनी है. तलाकशुदा लोगों के लिए भी विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. लव रिलेशनशिप में हैं तो शादी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. परिवार की सहमति शादी की बात जाएगी. जल्द शादी का योग है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.