Kal Ka Love Rashifal 21 Feb 2026: किस पर बरसेगा प्यार तो कौन होगा धोखे का शिकार, पढ़ें 12 राशियों का लव राशिफल
Kal Ka Love Rashifal 21 Feb 2026: शनिवार (21 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
एकतरफा प्यार अब दोतरफा होने जा रहा है. जिसे आप चाहती हैं वह लड़का आपको शनिवार को प्रपोज करेगा. हैरान ना अगर वह आपको सीधे शादी के लिए प्रस्ताव दे दे. हालांकि, आप समझदारी से काम लीजिए, ऐसे मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं.
वृषभ लव राशिफल
लव कपल की सभी इच्छा पूरी होगी. सबसे बड़ी बात यह है कि पैरेंट्स खुद पहल करके आप दोनों की शादी तय कर देंगे. इसके बाद आप अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे. इस खुशी में आप लव पार्टनर के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं. शादीशुदा जातक को लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है.
मिथुन लव राशिफल
शनिवार को सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से बदलाव आ सकता है. दरअसल वीकेंड पर सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होगी. परिवार में बहन की शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे. ऐसे में लव पार्टनर से मुलाकात का योग नहीं बन रहा है. सिंगल दोस्तों के साथ शाम को फिल्म देखने जाएंगे, जहां उनकी कोई पुरानी दोस्त प्यार का इजहार कर सकती है.
कर्क लव राशिफल
सिंगल लोगों की जिंदगी में इस समय किसी खास इंसान के आने के योग नहीं हैं. इसका मतलब सिंगल को प्यार के लिए अभी इंतजार करना होगा. लव कपल सेकेंड हाफ से लेकर देर शाम तक साथ रहेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ अनबन के चलते शादीशुदा जातक परेशान रहेंगे.
सिंह लव राशिफल
अनबन के चलते कपल्स के बीच चल रही परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाएंगीं. सिंगल लोगों के जीवन में प्यार इस समय दस्तक नहीं देगा. इसके चलते मानसिक तनाव दिनभर रहेगा. पति-पत्नी शाम को घूमने जाएंगे. अन्य शहर धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है.
कन्या लव राशिफल
शनिवार को शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा. लव लाइफ में साथी के नाराज होने से कुछ समस्या रह सकती है. परिवार वालों का शादी के लिए दबाव भी इसके पीछे एक कारण हो सकता है. सिंगल का मन अपने किसी दोस्त के प्रति आकर्षित होगा.
तुला लव राशिफल
अनबन से बचना है तो शादीशुदा जातक अपने प्रिय की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. अगर आप अकेले हैं यानी सिंगल हैं तो जल्द ही आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है.
वृश्चिक लव राशिफल
घरवालों के आशीर्वाद से रिश्ता तय हो जाएगा. शनिवार को घर में पूजा भी है. लव पार्टनर भी इसमें आ सकते हैं. लव रिलनेशन में हैं तो अपने साथी संग रोमांस का आनंद लेंगे. सिंगल जातक जिसका लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, वो उन्हें मिल जाएगा. प्यार का इजहार करने के लिए शनिवार का दिन अच्छा है.
धनु लव राशिफल
आपकी शादी पक्की हो चुकी है. ऐसे में शनिवार का दिन परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय बीतेगा. लव पार्टनर की सलाह है कि रिश्तों में बिना शर्त प्यार लाना जरूरी है. सिंगल को कोई पसंद आएगी, लेकिन प्रपोजल थोड़ा जल्दबाजी है.
मकर लव राशिफल
कुछ लोगों को मैरिज प्रपोजल मिल सकते हैं. इसमें परिवार यानी पैरेंट्स की सहमति भी होगी. वैवाहिक संबंधों में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लव कपल को मुलाकात का अवसर मिलेगा. सिंगल दिनभर प्यार के लिए परेशान रहेंगे.
कुंभ लव राशिफल
शादीशुदा लोग घर पर एन्जॉय करेंगे. कपल द्वारा परिवार के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी. शनिवार को पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा. वहीं, लव कपल को निराशा रहेगी, क्योंकि दोनों की मुलाकात नहीं होगी.
मीन लव राशिफल
लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा. शनिवार को लव रिलेशन में विश्वास रखने और अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. शादीशुदा रिश्ते सुखद रहेंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.