• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: रजाई समेटने की जल्दबाजी न करें! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक मौसम का ताजा अपडेट, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: रजाई समेटने की जल्दबाजी न करें! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक मौसम का ताजा अपडेट, IMD का अलर्ट

Today Weather: अब कहीं न कहीं मौसम ने अपने मिजाज बदलना शुरू कर दिया हैं. उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है. फरवरी के दूसरे हफ़्ते में ठंड कम होने लगी है, और दिन में तेज़ धूप से कई राज्यों में राहत मिल रही है. दिल्ली-NCR में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है. लेकिन, सुबह और रात में ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मौसम में यह बदलाव स्थायी नहीं है और कोहरा और तेज़ हवाएँ कई इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं. चलिए जान लेते हानि आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है. 


By: Heena Khan | Published: February 10, 2026 6:35:54 AM IST

Aaj Ka Mausam: रजाई समेटने की जल्दबाजी न करें! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक मौसम का ताजा अपडेट, IMD का अलर्ट - Photo Gallery
1/7

नहीं थमा बर्फबारी का सिलसिला

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसका असर आस-पास के राज्यों के मौसम पर भी पड़ सकता है.

aaj ka mausam  5 - Photo Gallery
2/7

छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और कुछ उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
3/7

दिल्ली-NCR का मौसम

10 फरवरी को दिल्ली-NCR में मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहने की उम्मीद है. रात में घना कोहरा छा सकता है. अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में आज 9 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
4/7

UP-बिहार

मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

Aaj Ka Mausam: रजाई समेटने की जल्दबाजी न करें! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक मौसम का ताजा अपडेट, IMD का अलर्ट - Photo Gallery
5/7

तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. इससे ठंड की तीव्रता कम होगी और मौसम थोड़ा सामान्य हो जाएगा. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में ठंड का मौसम बना रह सकता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान 10 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट है.  इसमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है. - Photo Gallery
6/7

ठंडी हवाओं के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 और 11 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.

Aaj Ka Mausam: रजाई समेटने की जल्दबाजी न करें! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक मौसम का ताजा अपडेट, IMD का अलर्ट - Photo Gallery
7/7

ठंड का असर

ठंड का मौसम अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. दिन में तापमान बढ़ने से कुछ राहत मिली है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी हुई है. कई इलाकों में कोहरे से भी लोगों को परेशानी हो सकती है.