• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 10 February: किन्हें मिलेगी जॉब में तरक्की, किसे मिल सकता है धन का लाभ, जानिये 10 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Aaj Ka Rashifal 10 February: किन्हें मिलेगी जॉब में तरक्की, किसे मिल सकता है धन का लाभ, जानिये 10 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Horoscope Tomorrow | Rashifal Tomorrow | Aaj Ka Rashifal Tuesday 10 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (10 फरवरी, 2026) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है. मंगलवार को ही फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि भी रहेगी. इस तरह मंगलवार को दिन की शुरुआत अष्टमी तिथि से होगी. इसका समापन सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक नवमी तिथि से होगी. मंगलवार को दिन की शुरुआत ध्रुव योग से होगी. इसका समापन सुबह 1 बजकर 42 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के समापन तक व्याघात योग शुरू हो जाएगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  

 


By: Heena Khan | Last Updated: February 10, 2026 5:35:43 AM IST

Aries - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

मंगलवार को दिन खुशियों से भरा रहेगा. मेष राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं. इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.  लव लाइफ में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है. कारोबारी हैं तो धंधा अच्छा चलेगा. छोटे कारोबारियों की भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकारी जॉब में प्रमोशन की संभावना है.

Gemini - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

पिछले दिनों से चली रही परिवार में सदस्यों के साथ अनबन में सुधार होगा. इसके चलते मंगलवार को आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. आपका मन काम में लगा रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. मान-सम्मान में भी इजाफा होगा. पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहयोग हासिल होगा. कारोबार-व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश थोड़ा सतर्क हो करना होगा. नौकरी में अच्छी प्रगति और धन लाभ की स्थिति है.

Gemini - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

छात्र-छात्राओं के लिए बहुत कुछ अनुकुल रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें. रिश्तों में मधुरता आएगी. आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे. लवमेट के लिए मंगलवार का दिन बढ़िया है. पति-पत्नी शाम को डिनर पर जा सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने का योग बन रहा है.

Cancer - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को परिवार और माता का स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें. मंगलवार को लाइफ पार्टनर के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. सिंगल दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है. आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा.

Leo - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. स्वास्थ्य अच्छा. शुभ काम घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें तो आपको 100 प्रतिशत सफलता मिलेगी. एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिज़नस कर रहे कारोबारियों को मंगलवार को फायदा होगा. जॉब करते हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपका प्रमोशन होने की संभावना बन रही है.  छात्र-छात्राओं का मन पढ़ाई में लगेगा.

Virgo - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए उत्साह से भरा दिन रहने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे. इस राशि के जो लोग समाजसेवा के क्षेत्र में हैं तो उन्हें राजनीति में आने का मौका मिल सकता है. शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे.

Libra - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा. व्यापारिक साझेदारी फायदेमंद रह सकती है, लेकिन आंखें मूंदकर भरोसा करना भी ठीक नहीं है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. युवतियों-महिलाओं के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहेगा. बिजनेस कोई नया काम शुरू कर सकेंगे. किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपकी टेंशन खत्म होंगी.

Scorpio - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. आपका दिन बेहतर रहेगा. खासतौर से व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों से गुड न्यूज आने के संकेत मिल रहे हैं. आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है.आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा. यह मानसिक शांति के लिए भी बहुत अच्छा है.  व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं.

Sagittarius - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिला-जुला रहेगा. दफ्तर में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है. नाराज लोगों से बनाने की कोशिश करें. दुश्मन ना बनाएं, जिससे आपको आने वाले समय में नुकसान हो सकता है. लाइफ में  चल रहीं सभी परेशानियां जल्द दूर होगी. इस राशि से जुड़े जो लोग खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं. खासकर महिलाएं स्टार्टअप में हाथ आजमाना चाहती हैं तो मंगलवार से शुरुआत कर सकती हैं.

Capricorn - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

मंगलवार को अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. आपका उत्साह भी बढ़ेगा, लेकिन उधार देने से बचें, क्योंकि इससे दिक्कत हो सकती है. घर-परिवार में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है. करियर में प्रगति और धन लाभ के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, लेकिन सावधानी बरतनी होगी.

Aquarius - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है. करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. भविष्य की नींव रखने के लिए अच्छा दिन है. आप नया कारोबार या स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. असाधारण काम करने की प्रेरणा मिलेगी. निर्णय सोच-समझकर लें, क्योंकि इसके खतरे भी हैं.

Pisces - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

मौसम में बदलाव के हिसाब से मंगलवार से आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे. घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं. कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.