बेटी की परवरिश के लिए छोड़ा शो, अब 6 साल बाद किया ग्रैंड कमबैक; जानें कौन है टीवी की ये खतरनाक विलेन?
TV Actress Shikha Singh: शिखा सिंह एक बेहद फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने अपने एक्टिंग करीयर की शुरुआत 2007 में SAB TV के सीरियल ‘Left Right Left’ से की थी. इस शो में उन्होंने कैडेट अकृति भट्ट का किरदार निभाया था. इसके बाद वह Na Aana Is Des Laado’, ‘Mahabharat’ में नजर आए थे. लेकिन उनको सबसे ज्यादा पहचान Zee TV के सुपरहिट शो ‘Kumkum Bhagya’ से मिली थी. इस शो में उन्होंने अलिया मेहरा खन्ना का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.
पंजाब से ताल्लुक रखती है एक्ट्रेस
शिखा सिंह का जन्म 7 फरवरी 1986 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था. वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की. उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से ही था.
साल 2007 से करियर की शरुआत
शिखा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत SAB TV के पॉपुलर शो 'Left Right Left' से थी. यह शो मिलिट्री बैकग्राउंड पर आधारित था और उनकी एक्टिंग ने उन्हें शुरुआती सफलता दिलाने में मदद की. शो में उन्होंने कैडेट अकृति भट्ट का किरदार निभाया था.
कुमकुम भाग्य से मिली पहचान
शिखा ने कई शोज में काम किया है. Na Aana Is Des Laado' में अम्बा, 'Mahabharat' में शिखंडिनी, और 'Kumkum Bhagya' में वह महत्वपूर्ण किरदार निभआ चुकी हैं. 'Kumkum Bhagya' में अलिया मेहरा खन्ना के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. उनके नेगेटिव और स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स को बहुत पसंद किया गया.
साल 2016 में की शादी
शिखा सिंह की शादी 2016 में कमर्शियल पायलट करण शाह से हुई थी. दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे. दोनों की शादी की खूब चर्चाएं थीं. करण एक पायलट हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
2020 में बेटी को दिया जन्म
शिखा और करण की जून 2020 में एक बेटी हुई. कपल ने बेटी का नाम अलायना सिंह रखा है. एक्ट्रेस अपनी फैमिली लाइफ को काफी महत्व देती हैं. वह परिवार के साथ काफी समय बिताती हैं.
शिखा सिंह की नेटवर्थ
शिखा सिंह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 1 से 5 मिलियन डॉलर (करीब 8-40 करोड़ रुपये) के बीच बताई जाती है. वे प्रति एपिसोड 40,000 रुपये या उससे अधिक चार्ज करती हैं. इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोजेक्ट्स से भी उनकी कमाई होती है.
सोशल मीडिया पर एक्टिव
शिखा को ट्रैवलिंग, फैमिली टाइम और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद है. वे फिटनेस और फैमिली वैल्यूज को बैलेंस करती हैं.