Abhishek Aishwarya Love Story: ऐश्वर्या से शादी करने से पहले अमिताभ बच्चन से कैसे ली थी परमिशन? अभिषेक को बिग बी ने दिया था अटपटा सा जवाब
Abhishek Aishwarya Wedding: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन सच में स्वर्ग में बनी जोड़ी हैं और कपल गोल्स देते हैं. दोनों ने 2007 में शादी की थी और अभिषेक ने न्यूयॉर्क में ‘गुरु’ के प्रीमियर पर उन्हें प्रपोज़ किया था. लेकिन इससे पहले उन्होंने ‘कुछ ना कहो’ में साथ काम किया था, लेकिन वो सहकर्मी के तौर पर एक-दूसरे को जानने लगे थे. वहीं जब उन्होंने ‘गुरु’, ‘उमराव जान’ में लगातार साथ काम किया, तब उनके बीच प्यार पनपा. एक पुराने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने याद किया कि जब अभिषेक ने उन्हें ऐश्वर्या को प्रपोज़ करने के बारे में बताया तो उनका क्या रिएक्शन था. आज हम आपको बिग बी के रिएक्शन के बारे में ही बताने वाले हैं.
न्यूयॉर्क में किया प्रोपोज
इस खबर को जानने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि अभिषेक ने उन्हें वहीं से फोन किया था. बिग बी ने कहा, "अभिषेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे को पसंद करते हैं. न्यूयॉर्क में, गुरु के प्रीमियर के बाद, अभिषेक ने मुझे फोन किया और कहा कि उसने उसे प्रपोज़ कर दिया है.
क्या था बिग बी का रिएक्शन
इसके बाद अमिताभ बोले, 'घर आ जाओ.' मैंने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या वो खुश है. उसने हाँ कहा. मैंने उन्हें पिक किया और घर ले आया. मैंने उससे कहा, यह तुम्हारा घर है. हमको क्या लेना देना है और कुछ?"
बालकनी में किया प्रोपोस
जब अभिषेक और ऐश्वर्या ओपरा विनफ्रे के शो में साथ आए, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी लेडी लव को कैसे प्रपोज़ किया था. उन्होंने कहा, "मैं न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और मैं अपने होटल के कमरे की बालकनी में खड़ा होकर सोचता था कि एक दिन, तुम्हें पता है, कितना अच्छा होगा अगर मैं उसके साथ होता, शादीशुदा. तो मैं उसे उसी बालकनी में ले गया और मैंने उससे शादी के लिए पूछा."
क्या बोलीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने आगे कहा, "वो प्यारा था. यह उसी समय बहुत रियल भी था."
कब की शादी
इस कपल ने फिल्म 'गुरु' रिलीज़ होने के बाद 2007 में शादी की थी. उन्होंने अपने आलोचकों के खिलाफ एक-दूसरे का साथ दिया और बचाव किया, जिसका खास तौर पर अभिषेक के करियर पर काफी अच्छा असर पड़ा.
कब मिले पहली बार
अभिषेक और ऐश्वर्या पहली बार 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में एक साथ नज़र आए थे. बाद में फिल्म 'कुछ ना कहो' में दर्शकों ने उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया.