308 गर्लफ्रेंड, फिर 3 शादियां; ये हैंडसम हंक है बॉलीवुड का सबसे अय्याश अमीरजादा
Sanjay Dutt Love Life: बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं. वैसे तो चर्चाओं में रहने के अलग-अलग कारण हैं, लेकिन आज हम आपकों उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं. सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर के तौर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खूब चर्चाओं में रहे. 308 गर्लफ्रेंड से लेकर तीन शादियां करने तक की कहानी जाने यहां…
'बैड बॉय' तक का सफर
संजय दत्त को लेकर 'संजू बाबा' के नाम से जानते हैं. उनका जन्म 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर हुआ था. मां की मौत के बाद उनकी जिंदगी दर्द से भर गई थी. उन्होंने यंग एज में ही कई रिलेशनशिप्स शुरू कर दीं. अफवाहों के मुताबिक, उनकी करीब 308 गर्लफ्रेंड्स थीं.
बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी रहा अफेयर
संजय दत्त का नाम टीना मुनीम, माधुरी दीक्षित, रेखा, और कई अन्य एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. जानकारी के मुताबिक, वह एक वक्त में तीन लड़कियों को डेट करते थे. अफवाहें थीं कि उन्होंने रेखा के साथ मंदिर में शादी भी कर ली थी और रेखा आज भी अपनी मांग में उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. हालांकि, यह केवल अफवाहें थीं.
ऋचा शर्मा के साथ पहली शादी
1987 में संजय ने एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से शादी की. इस कपल की बेटी त्रिशाला दत्त हुई. लेकिन ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया और 1996 में उनका निधन हो गया. संजय ने उन्हें इलाज के लिए अमेरिका तक भेजा था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.
रिया पिल्लई के साथ दूसरी शादी
1998 में संजय ने मॉडल रिया पिल्लई से शादी की. ये शादी साईं बाबा मंदिर में हुई थी. लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया. रिया का नाम टेनिस स्टार लिएंडर पेस से भी जुड़ा, जिसके बाद साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया. संजय की जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी रहीं.
मान्यता दत्त के साथ तीसरी शादी
2008 में संजय ने मान्यता दत्त (असली नाम दिलनवाज शेख) से शादी की. मान्यता उनसे उम्र में 19 साल छोटी हैं. साल 2010 में कपल से शाहरुख और इकरा पैदा हुए. दोनों फिलहाल खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं.
क्या है 308 गर्लफ्रेंड्स का राज?
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में 308 गर्लफ्रेंड वाली बात खूब वायरल हुई थी. संजय दत्त ने खुद कपिल शर्मा के शो में इस बात को कबूला था. उन्होंने कहा था हां मेरी 308 गर्लफ्रेंड रही थीं.
धुरंधर 2 में नजर आएंगे संजय दत्त
हाल ही में संजय दत्त धुरंधर में नजर आए थे. अब वह इस फिल्म के पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं. एक्टर की लाइफ जेल, ड्रग्स, कंट्रोवर्सी से भी रही हैं. लेकिन फिलहाल वह शांति से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं.