• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! पहाड़ों में बर्फ, यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! पहाड़ों में बर्फ, यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश की चेतावनी

Today Weather: एक बार फिर बारिश ने कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है. तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. जहां दिल्ली में बारिश के बाद कोहरे की स्थति बनी हुई है वहीं अब भी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है. फरवरी की शुरुआत हो गई है लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, यूपी, बिहार. इन सभी राज्यों का हाल अब भी बेहाल है. चलिए जान लेते हैं कि मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए कैसा अनुमान जारी किया है और कहां मौसम कैसा रहने वाला है? 


By: Heena Khan | Published: February 2, 2026 7:39:05 AM IST

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! पहाड़ों में बर्फ, यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश की चेतावनी - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-NCR का मौसम

हाल की बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है. आज सुबह इलाके में हल्का कोहरा भी छाया रहा. IMD के मुताबिक, 7 फरवरी तक और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
2/8

राजस्थान का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के दूसरे हफ़्ते तक ठंड बनी रहेगी, जबकि कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और ओले गिरने की संभावना बढ़ गई है.

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! पहाड़ों में बर्फ, यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश की चेतावनी - Photo Gallery
3/8

झारखंड का मौसम

झारखंड से अब कड़ाके की ठंड पूरी तरह खत्म हो गई है. हालांकि, आज गुमला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बीच, रांची, जमशेदपुर और धनबाद सहित झारखंड के कई जिलों में ठंड काफी कम हो गई है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
4/8

यूपी का  मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार अप्रत्याशित बना हुआ है. सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. कुछ जिलों में कोहरा भी छा सकता है.

दिल्ली-NCR में आज 9 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
5/8

बिहार का मौसम

बिहार में चल रही कड़ाके की ठंड अब खत्म हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सीतामढ़ी और किशनगंज सहित तराई क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कल, 3 फरवरी को गया, रोहतास और औरंगाबाद में हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
6/8

कहां होगी बारिश?

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है, जिसका असर कई इलाकों में बड़े पैमाने पर होगा. इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.

aaj ka mausam  4 - Photo Gallery
7/8

सुबह-सुबह छाया कोहरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 5 फरवरी तक घना कोहरा बने रहने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
8/8

कोहरा की चेतावनी

आने वाले दिनों में कोहरा यात्रियों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.