• Home>
  • Gallery»
  • सलमान-ऐश्वर्या के बीच फंसी प्रीति जिंटा? ‘डिंपल गर्ल’ का कई विवादों से रहा नाता; फिर भी नहीं डगमगाया हौसला

सलमान-ऐश्वर्या के बीच फंसी प्रीति जिंटा? ‘डिंपल गर्ल’ का कई विवादों से रहा नाता; फिर भी नहीं डगमगाया हौसला

Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड की मशहूर डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की एक मुस्कान पर करोडों लोग अपनी जान देने को तैयार हैं. उनकी खूबसूरती के चर्चे अभी भी पूरे देश में हैं. वह बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ उनकी दोस्ती भी कमाल की हैं. वह दोनों सुपरस्टार्स के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, वह अब काफी सालों से फिल्मों  में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनके चाहने वाले हर साल आईपीएल (IPL) का इंतजार करते हैं, क्योंकि प्रीति जिंटा आईपीएल के लिए हर साल भारत आती हैं और अपनी टीम पंजाब (Punjab Kings) को हर मैच में सपोर्ट करती हैं. मासूम सी दिखने वाली प्रीति की जिंदगी कई विवादों से घिरी रह चुकी हैं. आइए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके जिंदगी के कुछ अहम पहलू के बारे में जानते हैं. 


By: Preeti Rajput | Published: January 31, 2026 11:27:22 AM IST

Preity Zinta father car accident - Photo Gallery
1/8

छोटी उम्र में छिन गया पिता का साया

प्रीति जिंटा को अपनी उम्र से पहले ही बडा होना पडा था, जब वह सिर्फ 13 साल की थीं. तब उनके पिता दुर्गानंद जिंटा का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था. उनके पिता भारतीय सेना के अधिकारी थे. इस हादसे में उनकी मां भी गंभीर रुप से घायल हो गई थीं. जिसके बाद प्रीति ने कम उम्र में घर के जिम्मेदारी संभाली और दोनों भाइयों को बडा किया.

प्रीति जिंटा ने 1998 में ड्रामा फिल्म 'दिल से' में सपोर्टिंग रोल से डेब्यू किया था. - Photo Gallery
2/8

प्रीति जिंटा की पहली फिल्म

प्रीति जिंटा ने 1998 में ड्रामा फिल्म 'दिल से' में सपोर्टिंग रोल से डेब्यू किया था. उसी साल, उन्होंने कमर्शियली सफल थ्रिलर फिल्म सोल्डर में भी काम किया. इन फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

प्रीति ने साल 2013 में फिल्म 'इश्क इन पेरिस' के जरिए प्रोडक्शन में एंट्री की - Photo Gallery
3/8

प्रोडक्शन में रखा कदम

प्रीति ने साल 2013 में फिल्म 'इश्क इन पेरिस' के जरिए प्रोडक्शन में एंट्री की. लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद वह वित्तीय संकट से गुजरने लगीं. फिल्म के संवाद लेखक अब्बास टायरवाला ने 18.9 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर उनके खिलाफ केस तक दर्ज कर दिया था. कोर्ट में पेश ने होने पर एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था.

'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में तुषार कपूर ने प्रीति पर एक कमेंट कर दिया था. - Photo Gallery
4/8

तुषार कपूर के कमेंट पर गुस्सा

'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में तुषार कपूर ने प्रीति पर एक कमेंट कर दिया था. उनके करण ने पूछा कि 'कॉस्मेटिक सर्जरी' सुनकर पहला नाम क्या आता है, तो उन्होंने इस पर प्रीति जिंटा का नाम ले लिया था. जिसके बाद एक्ट्रेस इतनी ज्यादा नाराज हो गई थीं, कि उन्होंने तुषार को फोन कर खूब खरी-खरी सुनाई थी. बाद में तुषार ने माफी मांगते हुए कहा था कि यह सब एक मजाक था.

प्रीति ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. - Photo Gallery
5/8

नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का मामला

प्रीति ने साल 2014 में अपने तत्काल बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. इस खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया था, क्योंकि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे. साल 2018 में बॉम्बे हाई कोर्ट की सलाह पर नेस वाडिया ने प्रीति से माफी मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने यह केस वापस ले लिया था.

शेखर कपूर की दूसरी पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रीति जिंटा को अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया था. - Photo Gallery
6/8

शेखर कपूर की शादी टूटने का आरोप

शेखर कपूर की दूसरी पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रीति जिंटा को अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया था. सुचित्रा का आरोप था कि प्रीति और शेखर का अफेयर चल रहा है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

प्रीति जिंटा और सलमान खान एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. - Photo Gallery
7/8

प्रीति जिंटा और सलमान खान

प्रीति जिंटा और सलमान खान एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. साल 2001 में एक ऑडियो टेप लीक हुआ था, जिसमें कथित तौर पर सलमान खान को कथित तौर यह कहते सुना गया कि उनके और प्रीति के बीच कुछ चल रहा था. हालांकि, सबूतों की कमी के कारण यह मामला जल्द शांत हो गया.

प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी की. अब वह जुड़वा बच्चों की मां हैं. - Photo Gallery
8/8

प्रीति जिंटा की निजी जिंदगी

प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी की. अब वह जुड़वा बच्चों, जय और जिया की मां हैं. वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.