नेगेटिव रोल ने बनाया स्टार… फिर कर्ज में डूब गई एक्ट्रेस, कार में बितानी पड़ी चार रातें; जानें कौन है ये खूबसूरत हसीना ?
Rashmi Desai Struggle Story: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम रश्मि देसाई ने अपने पहचान बनाने के लिए बाकी स्टार्स की तरह खूब स्ट्रगल करना पड़ा. उन्होंने फेम और शोहरत पाने के बाद भी जिंदगी में संघर्ष का दौर देखना पड़ा. टीवी पर सालों तक राज करने और बॉलीवुड में फिल्में करने के बाद भी रश्मि देसाई करोड़ों के कर्ज में डूब गई थीं. अपने इस स्ट्रगल का जिक्र उन्होंने खुद बिग बॉस 13 में किया था. स्टार की लाइफ के पीछे की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है, उन्होंने सभी को बताया.
साल 2008 में की शुरुआत
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी शो उतरन से की थी. इस शो में उन्होंने तपस्या का नेगेटिव किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता और सालों तक टीवी पर राज किया.
कर्ज में डूबी थीं रश्मि
फेम और शोहरत पाने के बाद भी रश्मि की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जब वह करोड़ों रुपये के कर्ज में डूब गई थी. इस बात का जिक्र उन्होंने खुद बिग बॉस के घर में किया था.
बैंकरप्ट हो चुकी थीं रश्मि
एक्ट्रेस ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में भी बताया था कि वो बैंकरप्ट हो चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त गुजारा. काफी मुश्किलों से वह अपनी जिंदगी जीने को मजबूर हो गई थीं.
कार में गुजारे 4 दिन
एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2017 में, जब उनके सारे पैसे खत्म हो गए थे. उनपर उस समय करोड़ों का लोन हो गया था. उस समय कई लोगों ने एक्ट्रेस को धोखा दिया था. इसी कारण उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं बचा था. फिर उन्होंने करीब 4 राते कार में रहकर काटी थीं.
रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ
बता दें कि रश्मि देसाई ने अपने कोस्टार एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी. लेकिन शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया.
बिग बॉस 13 में एंट्री
रश्मि देसाई ने टीवी के पॉपूलर शो बिग बॉस के सीजन 13 में हिस्सा लिया था. इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. सिद्धार्थ शुक्ल के साथ दोस्ती और टकरार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. साथ ही अरहान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन सलमान खान ने टीवी पर ही उनकी पर्सनल लाइफ का खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा हैं.