• Home>
  • Gallery»
  • ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट ने मचाया हंगामा! टॉप 5 से बाहर हुए बॉलीवुड के बड़े सितारे, इस एक्टर ने बचाई इज्जत

ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट ने मचाया हंगामा! टॉप 5 से बाहर हुए बॉलीवुड के बड़े सितारे, इस एक्टर ने बचाई इज्जत

Ormax’s top 10 list released: ऑरमैक्स की हालिया रिपोर्ट में भारतीय सिनेमा के सबसे फेमस 10 एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार्स का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला, जैसे- प्रभास, थलपति विजय, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और अजित कुमार. जबकि टॉप 5 में सिर्फ एक ही बॉलीवुड स्टार अपनी जगह बना पाया, जिसने फैंस को चौंका दिया.

 

 


By: sanskritij jaipuria | Last Updated: January 23, 2026 3:08:51 PM IST

bollywood 1 - Photo Gallery
1/7

ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट जारी

ऑरमैक्स द्वारा भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और फेमस 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की गई, जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे शामिल हैं.

bollywood 2 - Photo Gallery
2/7

साउथ सुपरस्टार्स का दबदबा

इस लिस्ट में साउथ के सितारों का वर्चस्व देखने को मिला. प्रभास, थलपति विजय, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और अजित कुमार जैसे अभिनेता टॉप रैंक में रहे.

bollywood 5 - Photo Gallery
3/7

टॉप 5 में सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार

हैरानी की बात ये रही कि टॉप 5 में केवल एक ही बॉलीवुड एक्टर जगह बना पाया और वो हैं शाहरुख खान. IMDb के अनुसार, उन्हें कई श्रेणियों में 162 नामांकनों में से 131 पुरस्कार मिले हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दिखाता है.

bollywood 4 - Photo Gallery
4/7

शाहरुख खान को मिला तीसरा स्थान

शाहरुख खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे. हाल ही में वो राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आए थे और जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगे.

bollywood 3 - Photo Gallery
5/7

अन्य बॉलीवुड सितारों की स्थिति

सलमान खान नौवें और अक्षय कुमार दसवें स्थान पर रहे. वहीं ऋतिक रोशन इस सूची में जगह नहीं बना पाए, जो कई फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा.

bollywood 6 - Photo Gallery
6/7

साउथ सितारों की टॉप 5 में मौजूदगी

टॉप 5 में प्रभास पहले, थलपति विजय दूसरे, शाहरुख खान तीसरे, अल्लू अर्जुन चौथे और महेश बाबू पांचवें स्थान पर रहे.

bollywood 7 - Photo Gallery
7/7

प्रभास बने नंबर वन एक्टर

लिस्ट में पहला स्थान प्रभास ने हासिल किया. वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब को लेकर चर्चा में हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है.