Makar Sankranti 2026: इस मकर संक्रांति इन शुगर फ्री मीठाईयों का करें सेवन, हेल्थ रहेगी फिट
Makar Sankranti 2026 Sugar Free Dessert Ideas: इस मकर संक्रांति अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर परेशान है लेकिन मीठा खाने का भी मन है तो इन चीजों का सेवन करना आपके लिए बेस्ट होगा. आइए जानते हैं-
खजूर और नट्स के लड्डू
खजूर के पेस्ट में भुने तिल, बादाम और अखरोट मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं. चीनी के बिना खजूर और नट्स से बने लड्डू स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन हैं.
तिल की बर्फी
सफेद तिल और मावा में प्राकृतिक स्वीटनर मिलाकर बर्फी तैयार करें. लो-कैलोरी और स्वादिष्ट तिल की बर्फी, शुगर-फ्री त्योहार का आनंद.
अंजीर का हलवा
भिगोए हुए अंजीर को पीसकर देसी घी में भूनें, ऊपर से इलायची और पिस्ते डालें. अंजीर हलवा पौष्टिक और मीठा ऑप्शन, बिना शुगर के भी लाजवाब.
ओट्स और रागी के लड्डू
भुने रागी और ओट्स में पिसे खजूर और थोड़ी शहद मिलाकर लड्डू बनाएं. हेल्दी और एनर्जीफुल, ओट्स-रागी लड्डू से फिटनेस भी बनी रहे.
शुगर-फ्री मूंगफली की चिक्की
खजूर पेस्ट या स्टेविया-गुड़ गरम करके मूंगफली मिलाएं और जमाकर टुकड़ों में काटें. मूंगफली चिक्की का शुगर-फ्री वर्जन क्रंची और स्वादिष्ट.
शुगर-फ्री गुड़ पोली
गेहूं के आटे से पोली बेलें, गुड़ और नारियल भरकर तवे पर पकाएं. महाराष्ट्र की क्लासिक पोली अब बिना चीनी के भी त्यौहार में शामिल.
फिटनेस के लिए शुगर-फ्री ऑप्शन
सभी मिठाइयों में प्राकृतिक स्वीटनर और सूखे मेवे इस्तेमाल करें. त्योहार पर मीठा खाने के बावजूद फिटनेस बनाए रखने का आसान तरीका.