Star Kids With God Names: इन बॉलीवुड सितारों ने अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखा है, जानिए नाम
Star Kids With God Names: बॉलीवुड के सितारों के बारे में जानने की इच्छा उनके चाहने वालों को खूब होती है, ये सितारे ना सिर्फ अपने अभिनय और लाइफस्टाइल के लिए बल्कि अपने बच्चों के नामों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कई सितारों ने अपने बच्चों के नाम भारतीय देवी-देवताओं के नाम पर रखे हैं, जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था को दर्शाते हैं आइए जानतें हैं उनके बारे में…
विराट- अनुष्का
इस कपल ने 2021 में जन्मी अपनी बच्ची का नाम वामिका रखा जिसका अर्थ होता है देवी दुर्गा का एक रूप। हाल ही में दोबारा पिता बने विराट ने अपने दूसरे बच्चे का नाम अकाए रखा जिसका अर्थ होता है अमर।
सोनम कपूर -आनंद आहूजा
बॉलीवुड के यह सितारे 2018 में शादी के बंधन में बंधे और 2023 में इन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया व उसका नाम वायु रखा, जिसका अर्थ होता है हवाओं का देवता।
अभिषेक बच्चन -ऐश्वर्या बच्चन
इन्होंने अपनी बेटी का नाम आराध्या रखा है इसका अर्थ होता है पूजा करने लायक।
रणबीर आलिया
बॉलीवुड के मशहूर चेहरों में से एक रणवीर और आलिया की जोड़ी 2022 में शादी के बंधन में बंधी, इन्होंने अपने बच्चे का नाम राहा रखा इसका अर्थ होता है आराम या खुशी।
शाहरुख खान -गौरी
बॉलीवुड की सबसे महत्वपूर्ण दंपतियों में से एक किंग खान और उनकी पत्नी गौरी ने अपने बेटे का नाम अब्राहम रखा है इसका अर्थ इब्राहिम और भगवान राम का मिश्रण है।
शाहिद कपूर मीरा कपूर
2015 में शादी के बंधन बन इस दंपति मैं अपनी पहली बेटी का नाम मिशा रखा।
राम चरण- उपासना कामिनेनी
2023 में पहली बार माता-पिता बने इस दंपति ने अपनी बच्ची के लिए अनोखा नाम क्लिन कारा कोनिडेला चुना जिसका अर्थ होता है परिवर्तनकारी और शुद्ध करने वाली ऊर्जा जो आध्यात्मिक जागृति लाती है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.