Live

Today Weather Updates: ठंड की विदाई के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने चौंकाया, जानें कहां होगी अगले 24 घंटे में बारिश

🕒 Updated: February 14, 2026 08:03:08 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत की बात करें तो लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से लग रहा है कि ठंड अब विदाई की ओर है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ठंड की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों बारिश के चलते नया अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान यानी बारिश के दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना IMD की ओर से जताई गई है. उधर, मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे ठंड में इजाफा नहीं होगा. इसके साथ ही बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है. दिल्ली-एनसीआर के शहरों में कहीं-कहीं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है तो दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर,भिवानी और जींद कोहरा परेशान कर सकता है, जबकि यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, पीलीभीत में भी कोहरा दिक्कत करेगा. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत की बात करें तो लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से लग रहा है कि ठंड अब विदाई की ओर है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ठंड की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों बारिश के चलते नया अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत की बात करें तो लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से लग रहा है कि ठंड अब विदाई की ओर है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ठंड की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों बारिश के चलते नया अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले अगले एक सप्ताह तक कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के मौसम में बदलाव आएगा. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

  • 15:00 (IST) 13 Feb 2026

    Weather News Live Updates: राजस्थान में 17 फरवरी को बदलेगा मौसम, होगी बारिश

    Weather News Live Updates:  राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक लगातार मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी को एक बार फिर से जयपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है. भरतपुर, अलवर और दौसा जिले शामिल हैं. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. 

  • 14:26 (IST) 13 Feb 2026

    Weather News Live Updates: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

    Weather News Live Updates:  उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में प्रभाव अधिक रह सकता है.

  • 12:38 (IST) 13 Feb 2026

    Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर हो सकती है बारिश

    Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बादलों के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है. वहीं, 15 फरवरी के बाद यहां आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है.

  • 12:17 (IST) 13 Feb 2026

    Weather News Live Updates: कई राज्यों में 19 फरवरी तक छिटपुट बारिश का अलर्ट

    Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 19 फरवरी के बीच मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

  • 11:48 (IST) 13 Feb 2026

    Weather News Live Updates: मध्य प्रदेश में बढ़ी तेजी से गर्मी

    Weather News Live Updates: मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक आसमान साफ रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. शुक्रवार को मंडला, पचमढ़ी, सीधी और सिवनी जिले में हल्की बारिश हो सकती है.