Live

Today Weather LIVE Updates: 8 राज्यों में आंधी-तूफान संग होगी बारिश, जानें किन राज्यों में पड़ेगी गर्मी; लू का भी अलर्ट जारी

🕒 Updated: March 10, 2026 12:29:57 PM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Heatwave Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में लगातार गर्मी बढ़ रही है. देश की राजधानी दिल्ली के अलावा इससे सटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत समूचे भारत में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. अब तो दिन के साथ-साथ अब सुबह और शाम को भी हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. गुजरात,  महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा चुका है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यानी वीकेंड तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है.  IMD की ओर से मंगलवार (10 मार्च, 2026) को देश के  8 राज्यों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते 10 से 12 मार्च तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, पूर्वोत्तर के 4 राज्यों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है. IMD के मुताबिक, बिहार में बारिश को छोड़कर समूचे उत्तर भारत में तेज गर्मी और जल्द ही हीटवेव के एंट्री के संकेत हैं. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 10 और 11 मार्च तक पूर्वोत्तर के राज्यों सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ तेज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है. इसके अलावा कई राज्यों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हीटवेव के संकेत मिल रहे हैं. मंगलवार (10 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है.
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Heatwave Alert Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. मंगलवार (10 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 12:29 (IST) 10 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

    Today Weather LIVE Updates:  महाराष्ट, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेजी से गर्मी बढ़ेगी. आने वाले दिनों में राजस्थान समेत कई राज्यों में हीट वेव चल सकती है. 

  • 12:02 (IST) 10 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में चलेगी तेज आंधी

    Today Weather LIVE Updates:  मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 मार्च के  दौरान जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोर और गांदरबल के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है.  

  • 11:39 (IST) 10 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में चलेगी तेज आंधी

    Today Weather LIVE Updates:  मौसम विभाग ने बताया है कि 10 और 11 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों पर बादलों की गरज चमक के बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा. 

  • 09:35 (IST) 10 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  नोट करें अपने-अपने शहरों में आज का तापमान

    Today Weather LIVE Updates: बढ़ती गर्मी के बीच न्यूनतम और तापमान में भी इजाफा हो रहा है. यहां जानें देश के बड़े शहरों में क्या रहेगा मंगलवार (10 मार्च, 2026) को तापमान?

    शहर अधिकतम तापमान (10 मार्च) न्यूनतम तापमान (10 मार्च)
    दिल्ली 35 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    मुंबई 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
    कोलकाता 32 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
    चेन्नई 29 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
    लखनऊ 34 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
    पटना 33 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
    रांची 31 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
    भोपाल 36 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
    जयपुर 36 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    शिमला 24 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
    नैनीताल 24 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस

  • 09:24 (IST) 10 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: श्रीनगर में बढ़ेगा तापमान, गर्मी में भी होगा इजाफा

    Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री, पहलगाम में 20 डिग्री, , गुलमर्ग में 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ऊपर है. इससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी.