Live

Today Weather Live Updates: मौसम का डबल अटैक! कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं तेज धूप; जानें आज आपके राज्य का हाल

🕒 Updated: February 22, 2026 06:48:19 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: ठंड की विदाई अब पूरे उत्तर-भारत से लगभग हो चुकी है. वहीं अब गर्मी ने भी एंट्री मार दी है. जिससे उत्तर राज्यों समेत देशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ नजर आ रहा है. उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. सुबह और रात की ठंड भी अब लगभग खत्म हो चुकी है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर दक्षिण भारत पर साफ देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि दिन के समय पंखा तक चलाने की नौबत आ गई है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड की विदाई हो चुकी है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा. मार्च के पहले हफ्ते तक इस तरह का मौसम देखने को मिल सकता है. रविवार (22 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा. मार्च के पहले हफ्ते तक इस तरह का मौसम देखने को मिल सकता है. रविवार (22 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा. मार्च के पहले हफ्ते तक इस तरह का मौसम देखने को मिल सकता है. रविवार (22 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather Live Updates: मौसम का डबल अटैक! कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं तेज धूप; जानें आज आपके राज्य का हाल

Live Updates

  • 06:40 (IST) 22 Feb 2026

    Aaj Ka Mausam LIVE  : दिल्ली का मौसम

    Aaj Ka Mausam LIVE : दिल्ली एनसीआर में मौसम इन दिनों उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिल रहा है। तेज बारिश हल्की धूप और तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का काफी परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाला हफ्ता बेहद गर्म रहने वाला है। लोगों को दिन में खूब गर्मी का अहसास होने वाला है। वहीं  दिन का तापमान इसी हफ्ते 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है. रात के समय तापमान फिलहाल 15 डिग्री के आसपास रहेगा। 24 घंटे के दौरान तेज हवाएं 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलनी शुरू हो चुकी हैं. सर्दी की विदाई लगभग हो चुकी है, लेकिन 27 फरवरी तक रात की सर्दी बनी रहेगी.