Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live | Heatwave Alert Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें तो पूरे भारत में तपिश बढ़ने लगी है. दिन के साथ-साथ सुबह और शाम को भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. एक ओर जहां गर्मी के साथ देशभर में तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है तो वहीं कई राज्यों में उमस भी परेशान करने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, इनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा कई और राज्य भी शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों का तापमान सामान्य से लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के निचले वाले इलाकों में बहुत तेज गर्मी के संकेत मिल रहे हैं. IMD के वैज्ञानिकों का यहां तक कहना है कि बदले मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव के हालात बन सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में बुधवार (11 मार्च, 2026) को लू चलने का अलर्ट है. ऐसी ही स्थिति उत्तर कोंकण में भी रह सकता है. यहां पर लू चलने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलावा गुजरात के तटीय इलाकों में वीकेंड तक कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. बुधवार (11 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today weather Live: दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
Today Weather Live: एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में भीषण गर्मी पड़ रही है.
Today weather Live: मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, राजस्थान, विदर्भ और गुजरात के अलावा उत्तर कोंकण में में बुधवार (11 मार्च, 2026) को लू चलने की संभावना है.
Today Weather Live: अगले दो दिनों (11 और 12 मार्च) के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. इसके चलते लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी.
Today weather Live: मौसम विभाग ने हीटवेव और गर्म व उमस भरे मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है।