Categories: धर्म

5 Powerful Mantras: अब हर मुश्किल होगी आसान, किसी वरदान से कम नहीं ये 5 मंत्र; हर रोज करें जाप

5 Powerful Mantras: अगर आप भी टूटा या कमजोर महसूस कर रहे हैं. तो इन मंत्रों का जाप करने से आपका मन शांत हो जाएगा. साथ ही आपके मन में चल रही सारी हलचल खत्म हो जाएगी. आज हम आपको ऐसे ही पांच मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Published by Preeti Rajput
5 Powerful Mantras: जिंदगी में हर पल एक जैसा नहीं रहता है. कभी खुशी होती है, तो कभी दुख होता है. हिम्मत कमजोर पढ़ने पर बहुत से लोग मंत्र को सहारे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. संस्कृत परंपराओं के मुताबिक, मंत्र मोटिवेशनल लाइन के बजाय सांस को स्थिर और अंदर की उथल-पुथल को कम करने के काम आता है. इसे बार-बार धीरे-धीरे दोहराने से एक लय बन जाती है और जहां घबराहट महसूस होती है वहां खुलापन महसूस होता है. भारत का आध्यात्मिक साहित्य कहीं ज़्यादा बड़ा है. अगर आप भी टूटा या कमजोर महसूस कर रहे हैं. तो इन मंत्रों का जाप करने से आपका मन शांत हो जाएगा. साथ ही आपके मन में चल रही सारी हलचल खत्म हो जाएगी. आज हम आपको ऐसे ही पांच मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं.

सुरक्षा के लिए एक मंत्र

सर्वे भवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु
मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्
जब आपको मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, तो अक्सर लोग अपने अंदर की तरफ ध्यान देने लगते हैं. चोटों और डर को दोहराते हैं, मन एक डर का कमरा बन जाता है. इस श्लोक का जाप करने से मन शांत हो जाता है. दिन में कभी भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. इस मंत्र का जाप करने से खुद पर भरोसा और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा.

हिम्मत का मंत्र

यद् भावं तद् भवति.
अगर कोई  प्रोफेशनल उथल-पुथल, या इमोशनल दरार  जैसा महसूस कर रहा है, तो डर खुद को बढ़ाने लगता है. आप इस मंत्र को धीरे-धीरे बार-बार दोहराए. इस मंत्र का जप करने से शांति और मन स्थिर रहता है. आपका अपने ऊपर भरोसा ही सबसे बड़ा मंत्र है.

पूर्ण समर्पण का श्लोक

त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव ॥
यह श्लोक पूर्ण समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इसका मतलब है कि संसार में जो भी सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते हैं, वह मां-पिता का प्यार, परिवार का सहारा, दोस्ती, ज्ञान, धन सबकुछ भगवान ही हैं. बिना प्रभु के कुछ भई नहीं है. यह श्लोक ईश्वर को सर्वस्व मानने की भावना को जगाता है.

मजबूती के लिए एक मंत्र

नाहं देहो न मे देहो
जीवो नाहं न चाहम्
चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम्.
इस श्लोक का मतलब है कि सभी मिथ्या यानी असत्य और पहचान को नकारकर अंत में शुद्ध मन से शिव रुपी परम सत्य का अनुभव करें. इस मंत्र का जाप आप धीरे-धीरे कभी भी कर सकते हैं.

शांति के लिए एक मंत्र

असतो मा सद् गमय
तमसो मा ज्योतिर्गमय
मृत्योर्मा अमृतं गमय.
यह मंत्र जीवन के शोर को शांति देता है. मंत्र याद दिलाता है कि दुनिया में नबीं, बल्कि सत्य में ही अमरता है. इसका जाप करने से मन शांत हो जाता है.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price Today 29 March: आज कितने में बिक रहा है सोना, क्या है दाम, जानें अपने शहर का हाल

Gold Price Today 29 March: आज अगर आपके मन में सोना खरीदने का विचार आ…

March 29, 2026

Today Weather: मौसम लेगा करवट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, अन्य राज्यों में ऐसा रहेंगा हाल

Today Weather: दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश के आसार हैं, वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों…

March 29, 2026

IPL 2026 MI vs KKR: छठी ट्रॉफी उठाने की तैयारी में MI, KKR भी तैयार, दोनों के बीच होगी धमाकेदार टक्कर

IPL 2026 MI vs KKR: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन में मुंबई…

March 29, 2026

Vijaypat Singhania death: विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन: कौन थे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन

Vijaypat Singhania death:  रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र…

March 29, 2026