Mann Ki Baat 131 Episode Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात प्रोग्राम में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार शेयर करेंगे. यह इस मंथली रेडियो प्रोग्राम का 131वां एपिसोड होगा. यह प्रोग्राम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और Newsonair मोबाइल ऐप पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. साथ ही इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.
Mann Ki Baat 131 Episode Live: प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति और त्योहारों की बढ़ती ग्लोबल पहचान पर ज़ोर दिया, और कहा कि विदेशों में भी ये त्योहार उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं. उन्होंने दुनिया भर में भाषा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में भारतीय डायस्पोरा की भूमिका पर भी ज़ोर दिया.
Mann Ki Baat 131 Episode Live: यह प्रोग्राम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और Newsonair मोबाइल ऐप पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. साथ ही इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.
Mann Ki Baat 131 Episode Live: मन की बात का आखिरी एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित हुआ था. उस दौरान पीएम ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर खुलकर बात की थी.
Mann Ki Baat 131 Episode Live: पीएम आज AI पर बात कर सकते हैं क्योंकि नई दिल्ली में एआई समिट का आयोजन हुआ था. साथ ही होली का त्योहार भी आने वाला है. इस समय रमजान मुस्लिमों का पाक महीना भी चल रहा है, यह दोनों त्योहार भी पीएम मोदी के भाषण का हिस्सा हो सकते हैं.
Mann Ki Baat 131 Episode Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है.यह साल 2026 का पीएम का ये दूसरा एपिसोड भी है.