White Spot Meaning: नाखूनों पर सफेद दाग-धब्बे दिखने के पीछे क्या कारण होते है?
White Spot Meaning: आजकल के लोगों को अपने नाखून बढ़ाना और उनका सुंदर दिखना काफी ज्यादा पसंद करते है लेकिन कभी-कभी नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे देखने को मिलते हैं इनको मेडिकल भाषा में लेयूकोनिखिया कहा जाता है अक्सर लोग इनके पीछे की कमी कैल्शियम को मानते हैं लेकिन इसके पीछे काफी ज्यादा कारण भी हो सकते हैं।
जिंक की कमी
अगर हमारे शरीर में जिंक की कमी होने लगती है तो नाखूनों पर सफेद धब्बे देखने को मिलते हैं जिंक हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण खनिज है जब इसका स्तर गिरता है तो नाखूनों की वृद्धि भी रुक जाती है।
कैल्शियम की कमी
कई बार कैल्शियम की कमी के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे देखने को मिल सकते हैं कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी होता है इसकी कमी से नाखून पतले होते और टूटने लगते हैं।
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी से नाखूनों पर सफेद पैचेज देखने को मिलते हैं यह विटामिन खून की कोशिका जरूरी होता है नाखूनों का रंग फीका और इसकी कमी के लिए हमें अंडे, दूध, मछलियां खाना चाहिए।
नाखूनों पर चोट लगना
कई बार नाखूनों पर चोट लगने से भी सफेद धब्बों बन जाते है जो नाखून की जड़ों को नुकसान पहुंचाता हैं। कभी- कभी चोट हमें याद भी नहीं रहती लेकिन नाखूनों के बड़े होने पर सफेद निशान दिखने लगते हैं।
फंगल इन्फेक्शन
कई बार नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन भी फैल जाता है जिससे कि नाखूनों पर सफेद या पीले धब्बे देखने को मिल सकते हैं यह इन्फेक्शन नाखून को कमजोर बना देता है।
एलर्जी या रिएक्शन
कभी-कभी नाखूनों पर सफेद धब्बे किसी रिएक्शन के कारण भी हो सकते हैं जैसे खराब नेल पॉलिश का लगा लेने से भी एलर्जी या फिर रिएक्शन हो सकती है।
लिवर से जुड़ी समस्याएं
नाखूनों पर सफेद धब्बे लिवर से जुड़ी किसी समस्या के कारण भी हो सकते हैं। किडनी की समस्या से शरीर में काफी अपशिष्ट तत्वों की जमा हो जाती है जिससे की नाखूनों पर असर दिख सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.