• Home>
  • Gallery»
  • BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्यों चुनी उत्तर दिशा की कोठी, क्या है वास्तु में इसका मतलब?

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्यों चुनी उत्तर दिशा की कोठी, क्या है वास्तु में इसका मतलब?

Vastu Tips: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राष्ट्रीय पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते एक,मोतीलाल नेहरू मार्ग की कोठी आवंटित की गई है जो नितिन नवीन का अब अधिकृत पता होगा. नितिन नवीन  को वास्तु के हिसाब से पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर मुख वाली कोठी चाहिए थी वैसे तो उनको 5 से 6 कोठियां दिखाई गई थी लेकिन उन्होंने पसंद किया 1 मोतीलाल नेहरू स्थित इस कोठी को जिसका मुख उत्तर दिशा की ओर है. आखिर उत्तर दिशा में रखी हुई टेबल के क्या लाभ होते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में-


By: sanskritij jaipuria | Published: January 22, 2026 1:12:32 PM IST

vastu tips 1 - Photo Gallery
1/6

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को एक कोठी आवंटित की गई है. लेकिन नितिन ने उत्तर दिशा की टेबल को लिया है, आखिर क्यों. आइए जानते हैं उत्तर दिशा में टेबल रखने के उपाय के बारे में, क्या कहते है वास्तु-

vastu tips 2 - Photo Gallery
2/6

उत्तर दिशा में बैठना जरूरी क्यों?

वास्तु की मानें तो ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर मुंह रख के बैठना शुभ होता है. कहते हैं कि ये कुबेर की दिशा होती है जो धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्यों चुनी उत्तर दिशा की कोठी, क्या है वास्तु में इसका मतलब? - Photo Gallery
3/6

ऑफिस एंट्री गेट

हमेशा ऑफिस का गेट उत्तर, उत्तर पूर्व, या उत्तर पश्चिम दिशा में होना अच्छा माना जाता है. ये दिशाएं सौभाग्य लाती हैं. कहते हैं कि उत्तर दिशा को वैभव देवता की दिशा माना जाता है.

vastu tips 4 - Photo Gallery
4/6

काली चीजों से दूरी

एक बात का ध्यान रखें कि आपकी ऑफिस की टेबल पर काले या लाल रंग के पेन होल्डर न हो. ना ही कोई शार्प चीज रखें. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपकी टेबल कभी गंदी न हो.

vastu tips 5 - Photo Gallery
5/6

पौधा रखना शुभ

ऑफिस की टेबल पर पौधे रखना अच्छा होता है. आप चाहें तो बांस, तुलसी और मनी प्लांट रख सकते हैं. ये पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं और आस-पास सब अच्छा होता है.

vastu tips 6 - Photo Gallery
6/6

क्रिस्टल बॉल

आप चाहें तो अपनी डेस्क पर क्रिस्टल बॉल रख सकते हैं. ये काफी अच्छी मानी जाती है. इसे रखने से काम में कोई बाधा नहीं आती है और सबकुछ अच्छा होता है.