• Home>
  • Gallery»
  • Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज

Valentines Day OTT Special: फरवरी का दूसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए मनोरंजन का भंडार लेकर आया है. वैलेंटाइन वीक में सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर का तड़का लगने वाला है. इन फिल्मों और सीरीज का मजा आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ले सकते हैं. वैलेंटाइन डे के लिए सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इस दिन को आप और भी ज्यादा खास बना सकते हैं. अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ओटीटी पर नई रिलीज हुई ये फिल्में और सीरीज आप देख सकते हैं. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे की ओटीटी पर आप इस हफ्ते क्या-क्या देख सकते हैं.  

By: Preeti Rajput | Published: February 12, 2026 11:02:20 AM IST

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
1/7

कोहरा सीजन 2

इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज की कहानी पंजाब की गलियों में छिपे राज एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं. पहले सीजन की सफलता के बाद कोहरा 2 एक नई मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रहा है. एएसआई गरूंडी के साथ ऑफिसर धनवंत कौर की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
2/7

द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

यह सीरीज 13 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. एड और लोरेन वॉरेन की जोड़ी अपने आखिरी और डरावने केस के साथ वापसी कर रही है. यह 'कंज्यूरिंग' यूनिवर्स का फाइनल चैप्टर माना जा रहा है. जो रोंगटे खड़े करने का दावा करता है.

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
3/7

अमर विश्वास

अमेजन MX प्लेयर पर रिलीज हुई अमर विश्वास भी बेहतरीन सीरीज है. राजीव खंडेलवाल इस सीरीज के साथ एक बार फिर दमदार भूमिका में लौट रहे हैं. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है. जहां न्याय की लड़ाई के बीच राज खोलते हुए नजर आएंगे

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
4/7

लव इज ब्लाइंड सीजन 10

डेटिंग रियलिटी शो के दसवें सीजन को देखने में भी मजा आने वाला है. पहली बार, यह सीरीज एक शहर के बजाय पूरे राज्य पर फोकस करती है. इस शो में 28 से 38 साल की उम्र के 32 सिंगल लोगों ने हिस्सा लिया है. ये शो 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
5/7

हाउ टू गेट टू हेवन फ्रॉम बेलफास्ट

डेरी गर्ल्स के क्रिएटर की तरफ से एक डार्क कहानी लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है. यह लिमिटेड सीरीज पूराने दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है. यह एक रहस्यमयी मौत के कारण फिर से एक साथ आते हैं. जिसके बाद एक-एक कर पुराने राज खुलते हैं. इस महीने की सबसे दिलचस्प नई सीरीज़ में से एक है.

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
6/7

बीइंग गॉर्डन रैमसे

इस नेटफ्लिक्स पर 18 फरवरी से एंजॉय कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. यह सीरीज रोमांच से भरी हुई है.

Valentines Day OTT Special: वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी! गर्लफ्रेंड के साथ घर पर देखें OTT पर ये नई सीरीज - Photo Gallery
7/7

द नाइट एजेंट 3

द नाइट एजेंट का तीसरा सीज़न 3 नेटफ्लिक्स की रिलीज हो रही है. यह सीरीज मैथ्यू क्विर्क की इसी नाम की किताब पर आधारित है. यह 19 फरवरी को रिलीज होगी.