• Home>
  • Gallery»
  • दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत

Tara Sutaria Luxury Apartment : बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने साल 2026 की मुंबई में अपना पहला लग्जरी घर खरीदकर किया है. यह घर उनके लिए  एक बड़ी उपलब्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है. उन्होंने अपनी जिंदगी के एक खास और खुशी भरे पल अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. जिसमें उनका सादगी भरा घर और आरामदायक इंटीरियर नजर आ रहा है. 

By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 24, 2026 1:17:11 PM IST

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
1/7

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

तारा ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलकियां शेयर की हैं. उनके घर का इंटीरियर काफी सुकून से भरा हुआ नजर आया. सादगी भरी सजावट और स्टाइल के साथ उनका घर काफी खूबसूरत लग रहा था.

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
2/7

साड़ी पहनें नजर आईं एक्ट्रेस

तस्वीरों में तारा साड़ी पहनकर हाथ जोड़ें पूजा करती नजर आईं. तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि मानों उनके गृह प्रवेश की रस्म थी. यह पल परंपरा और नई शुरुआत का खूबसूरत मेल दिखाता है.

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
3/7

तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा

तारा ने तस्वीर शेयर कर लिखा-नई शुरुआत के लिए. अपने पहले घर में कभी न खत्म होने वाली हंसी और प्यार के लिए और 2026 को खुली बाहों से गले लगाने के लिए.

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
4/7

निजी जिंदगी में उथल-पुथल

बता दें कि, इस समय एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं. खासतौर पर वीर पहाड़िया के साथ उनके ब्रेकअप की खबरों को लेकर. दोनों ने साल 2025 में डेटिंग शुरु की थी. जुलाई में कपल ने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था. लेकिन अब दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
5/7

तारा सुतारिया की नेट वर्थ

तारा सुतारिया की नेट वर्थ नेट वर्थ लगभग 2-3 करोड रुपये है. तारा ज्यादातर फिल्मों और दूसरे एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से कमाती हैं. उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से भी होती है.

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
6/7

पढाई-लिखाई

तारा सुतारिया ने रॉयल एकेडमी ऑफ डांस और सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में पढाई की है. उन्होंने क्लासिकल बैले, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकन डांस की ट्रेनिंग ली है.

दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं! ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का घर; नए जिंदगी की शुरुआत - Photo Gallery
7/7

तारा सुतारिया का करियर

तारा सुतारिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, मरजावां और एक विलेन रिटर्न्स जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. तारा को OTT प्रोजेक्ट, अपूर्वा में भी देखा गया था.