Aaj Ka Mausam: गर्मी ने ले ली एंट्री! दिल्ली से यूपी तक बढ़ रहा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Today Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार बदल रहा है. जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, यही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर में भी अब गर्मी ने दस्तक दे दी है, यहां भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. इतना ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिससे वहां और भी गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है.
कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, 24 फरवरी से 1 मार्च तक के मौसम के अनुमान के अनुसार मार्च का पहला हफ्ता बहुत गर्म रहेगा. इसका मतलब है कि होली पर भी मौसम गर्म रहेगा.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी लगातार बढ़ रही है. हवा की स्पीड भी धीमी हो रही है. दिल्ली-NCR में हवाएं अब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हैं, जिस पर चिलचिलाती धूप का कोई असर नहीं पड़ रहा है.
UP का मौसम
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा, सभी जिले ग्रीन ज़ोन में रहेंगे. ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. लखनऊ और नोएडा में भी तेज़ धूप खिली रहेगी. 26 फरवरी को एक हल्का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है.
झारखंड का मौसम
झारखंड के रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर, सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान का मौसम
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने से अब बारिश की संभावना लगभग खत्म हो गई है. जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत कुछ जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी.
बिहार का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा डेटा के मुताबिक, पूरे राज्य में तापमान नॉर्मल लिमिट में है, लेकिन दिन और रात के तापमान में अंतर ने मार्केट का ट्रेंड बदल दिया है. आने वाले दिनों में मैक्सिमम और मिनिमम तापमान बढ़ने का अनुमान है.