• Home>
  • Gallery»
  • Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू  दोनों की गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन और बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं. दोनों ही अपने बिंदास अंदाज को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. हर मुद्दे पर दोनों खुलकर अपनी राय बिना किसी डर के रखना पसंद करती हैं. कंगना और तापसी अपनी फिल्मों  के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. एक बार तो दोनों हसिनाओं के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी. हालांकि, तापसी इसे लड़ाई नहीं मानती हैं.  

By: Preeti Rajput | Published: February 22, 2026 12:05:06 PM IST

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन - Photo Gallery
1/7

तापसी को कहा सस्ती कॉपी

बता दें कि, एक बार कंगना रनौत की बहन रंगोली रनौत ने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी कह दिया था. इसके साथ ही तापसी को ‘बी ग्रेड एक्ट्रेस और शी-मैन तक कह डाला था.

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन - Photo Gallery
2/7

कंगना और तापसी का विवाद

इसके बाद कंगना और तापसी के बीच रिश्ते विवाद में बदल गए. दोनों के रिश्तों में जहर घुल गया. लेकिन सालों बाद अब तापसी इन चीजों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा कि वह कंगना से दोस्ती करने के लिए भी तैयार हैं. कंगना को तापसी ने एक बेहतरीन एक्ट्रेस और सीनियर भी बताया.

Kangana Ranaut - Photo Gallery
3/7

फिल्म अस्सी को लेकर सुर्खियों में तापसी

तापसी पन्नू इस समय अपनी फिल्म अस्सी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. यह फिल्म 20 फरवरी 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है.

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन - Photo Gallery
4/7

कंगना संग विवाद पर बोलीं तापसी

इसी सिलसिले में एक पॉडकास्ट में तापसी से कंगना संग विवाद को लेकर सवाल किया गया था. इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा कि दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की या नहीं. लड़ाई केवल तब होती है, जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं. मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी हूं.

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन - Photo Gallery
5/7

'प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं'

तापनी ने आगे कहा कि - मैंने कभी भी कंगना के खिलाफ सामने से कुछ नहीं बोला है. आप कहीं भी ये दिखा दें जब मैंने उनके खिलाफ कुछ भी कहा हो. अगर वो इतनी प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी सस्ती कॉपी कहे जाने पर किसी तरह की कोई भी आपत्ति नहीं है.

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन - Photo Gallery
6/7

कंगना संग रिश्ते सुधारना चाहती हैं तापसी

साथ ही तापसी ने जोर दिया कि वह बीती बातों को भूलकर कंगना के साथ अपने पुराने रिश्ते को एक बार फिर से सुधारना चाहती हैं. वह इसके लिए आगे से पहल करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं.

Taapsee Pannu On Kangana Ranaut: कंगना से क्या चाहती हैं तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात; सुन नहीं कर पाएंगी यकीन - Photo Gallery
7/7

क्या कंगना और तापसी की होगी दोस्ती?

उनसे यह सवाल किया गया था कि क्या कंगना और तापसी साथ आएगी? इस पर उन्होंने कहा कि- ऐसा हो सकता है. हम दोनों आउटसाइडर हैं. हम दोनों एक ही बात कहते हैं. लेकिन शायद कोई है जो ये नहीं चाहता कि दो अच्छी एक्ट्रेस साथ में मिलकर काम करें. कंगना से दोस्ती के सवाल पर तापसी ने साफ-साफ कहा कि वह उनसे दोस्ती करने के लिए तैयार हैं.