Summer diet tips: गर्मियों में पेट रहेगा ठंडा और साफ! इस अनाज की रोटी बदल देगी आपकी सेहत
Summer diet tips: गर्मियों का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और भारीपन तेजी से बढ़ने लगती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी और भारी खाना होता है. ऐसे में अगर आप अपनी रोज की रोटी में थोड़ा बदलाव कर लें, तो पाचन बेहतर हो सकता है. जौ, ज्वार, सत्तू जैसे कुछ खास आटे गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं और पेट को हल्का रखते हैं. ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और कब्ज की समस्या कम होती है.
गर्मियों में क्यों बिगड़ता है पेट
गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है, जिससे पाचन धीमा पड़ जाता है. ऐसे में भारी और कम फाइबर वाला खाना कब्ज और गैस को बढ़ा देता है.
सही अनाज चुनना क्यों जरूरी
अगर आप गर्मियों में हल्का, ठंडक देने वाला और फाइबर से भरपूर आटा चुनते हैं, तो पेट की कई समस्याओं से बचा जा सकता है.
जौ का आटा
Barley यानी जौ का आटा गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह पेट को ठंडा रखता है और कब्ज दूर करने में मदद करता है.
ज्वार का आटा – हल्का और ग्लूटेन-फ्री
Sorghum यानी ज्वार का आटा पेट के लिए हल्का होता है. यह गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है.
रागी – पाचन और कैल्शियम का स्रोत
Ragi में फाइबर और कैल्शियम भरपूर होता है. यह पाचन को मजबूत करता है और कब्ज से राहत देता है.
ओट्स – पेट साफ रखने में मददगार
ओट्स में मौजूद खास फाइबर पेट की सफाई में मदद करता है. इसे नाश्ते में रोटी के रूप में खाना अच्छा विकल्प है.
सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े का आटा की तासीर ठंडी होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट हल्का बनाए रखता है.