• Home>
  • Gallery»
  • Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें?

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें?

Sugar Effects On Teeth: क्या ज्यादा चीनी खाने से दांत पीले हो जाते हैं? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीनी सीधे दांतों को पीला नहीं करती, लेकिन ये ऐसी परिस्थितियां जरूर बना देती है, जिससे दांतों का रंग बिगड़ सकता है और कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

By: sanskritij jaipuria | Published: April 7, 2026 1:01:38 PM IST

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
1/7

शुगर सीधे दांतों का रंग नहीं बदलती

चीनी खुद दांतों को पीला नहीं करती, लेकिन ये मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को एक्टिव करती है, जो दांतों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं.

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
2/7

बैक्टीरिया शुगर से एसिड बनाते हैं

जब आप मीठी चीजें खाते हैं, तो बैक्टीरिया शुगर को तोड़कर एसिड बनाते हैं. Colgate की रिपोर्ट के अनुसार, यही एसिड दांतों की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाता है.

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
3/7

इनेमल कमजोर होकर पीला रंग दिखने लगता है

दांतों की ऊपरी परत इनेमल धीरे-धीरे घिसने लगती है. इससे नीचे की पीली परत (डेंटिन) नजर आने लगती है, जिससे दांत पीले दिखते हैं.

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
4/7

प्लाक और दाग जमने लगते हैं

अधिक शुगर लेने से दांतों पर प्लाक जमा हो जाता है. ये प्लाक धीरे-धीरे सख्त होकर दाग और बदरंगपन का कारण बनता है.

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
5/7

कैविटी और सड़न का खतरा बढ़ता है

एसिड इनेमल में छोटे-छोटे छेद बना देता है, जो समय के साथ कैविटी में बदल जाते हैं. इससे दर्द, इंफेक्शन और दांत कमजोर होने लगते हैं.

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
6/7

बार-बार मीठा खाना ज्यादा नुकसानदायक

दिनभर बार-बार मीठा खाना या मीठे पेय को धीरे-धीरे पीना दांतों को लंबे समय तक एसिड के संपर्क में रखता है, जिससे नुकसान तेजी से बढ़ता है.

Sugar Effects On Teeth: क्या सच में चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानें और क्या होती है दिक्कतें? - Photo Gallery
7/7

सही देखभाल से बचाव संभव है

चीनी का सीमित सेवन, नियमित ब्रश और फ्लॉस, ज्यादा पानी पीना और समय-समय पर डेंटल चेकअप दांतों को स्वस्थ और सफेद बनाए रखने में मदद करते हैं.