AC Tips: क्या AC में बैठने से बढ़ जाता है वजन? जानें क्या है सच्चाई?
AC Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को सुकून बस एक ही चीज में दिखता है वो है एसी, जी हां जब भी कोई बाहर धूप से आता है तो सीधे एसी की ओर दौड़ता है और लोग तो दिन भर एसी में रहना ही पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दिन भर एसी में रहने से आपका वजन बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि इसमे कितना सच है.
दिन भर एसी में रहना
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों का दिन एसी में बीत जाता है पहले मेट्रो फिर ऑफिस और फिर घर. ऐसे ही बच्चे भी अक्सर एसी में ही रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके शरीर के लिए कितना बुरा है.
शरीर हो जाता है धीरे
लोगों का मानना है कि दिन भर एसी में रहने से शरीर कम एक्टिव रहता है और कम कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर का वजन बढ़ जाता है, वहीं बहुत से लोग इसे मिथ मानते हैं.
कम कैलोरी बर्न
टीवी9 से बातचीत में डॉ. जुगल किशोर ने बताया है कि एसी में बैठे रहने से धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और कम मेहनत की वजह से कम कैलोरी बर्न होती है. अगर आप ज्यादा देर तक ऐसे बैठते हैं तो वजन बढ़ने लगता है.
नेचुरल तापमान सहना करना मुश्किल
ज्यादा देर तक एसी में बैठने से शरीर नेचुरल तापमान सहन करने की क्षमता खो देता है. World Health Organization ते मुताबिक ज्यादा ठंड में रहने से शरीर गर्म माहौल में खुद को नहीं ढाल पाता है.
स्ट्रेस की दिक्कत
फिर गर्म माहौल में रहने से आप अंकंफर्टेबल फील करते हैं और स्ट्रेस जैसी समस्याएं होने लगती है और शरीर में दिक्कत आने लगती है.
एसी में बैठने पर करें ये काम
अगर आप दिन भर एसी में बैठते हैं तो अपने शरीर का ज्यादा ख्याल रखें, जैसे कि बार-बार पानी पिएं ताकि आपको डिहाइड्रेशन की जरा भी दिक्कत न हो.
थोड़ी देर में आए एसी से बाहर
साथ ही हर थोड़ी देर में अपने कमरे से निकले और नार्मल टेंपरेचर में जाएं और हवा लें और हो सके तो एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें. ऐसा करने से आपका शरीर बैलेंस रहेगा.