Silent Animals: यह है अजीबो गरीब जानवर जो नहीं निकालते कभी आवाज
Silent Animals: हमारे प्रकृति जैव विविधताओं से भरी हुई है कई जानवर ऐसे हैं जो खूबसूरत दौड़ते हैं तो कई ऐसे हैं जो बहुत धीरे चलते हैं ऐसे में क्या आप जानते हैं कुछ जानवर ऐसे हैं जो अपने पूरे जीवन में कुछ बोलते ही नहीं आईए जानते हैं इन जानवरों के बारे में..
जेलीफिश (Jellyfish)
प्राचीन समय से ही पृथ्वी पर मौजूद यह एक समुद्री जीव है, जो पृथ्वी के सबसे प्राचीन जीवों में से एक है,इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके शरीर में मस्तिक और हड्डियां नहीं होती और ना ही यह कभी बोलता है।
ऑक्टोपस (Octopus)
समुद्री जीवों में सबसे बुद्धिमान जीव कहे जाने वाले ऑक्टोपस की आठ भुजाएं होती हैं, यह अपना रंग भी बदल सकता है और यह किसी भी प्रकार की कोई भी आवाज नहीं निकलता।
सांप (Snake)
सबसे विषैले जानवरों में से एक अपने जहर के लिए जाना जाने वाला सांप ना ही बोल सकता है ना ही सुन सकता है, हालांकि इसकी कुछ प्रजातियां फुफकारने जैसी आवाज निकालती हैं।
गिरगिट (Chameleon)
अपने रंग बदलने की कला को लेकर फेमस गिरगिट पूरे जीवन में कुछ भी नहीं बोलता यह आमतौर पर पेड़ों पर पाया जाता है और बहुत ही धीमी गति चलता है।
कछुआ (Turtle)
अत्यंत इस शांत स्वभाव के जीवों में से एक कछुआ बहुत ही धीमी गति चलता है और यह पूरे जीवन कुछ भी नहीं बोलता, यह जानवर जमीन और पानी दोनों जगह पर पाया जाता है।
समुद्री घोड़ा (Seahorse)
समुद्री घोड़ा एक बहुत ही आश्चर्यजनक प्रजाति का जीव है जो बिल्कुल घोड़े जैसा दिखता है और समुद्रों में पाया जाता है, यह मछली की प्रजाति का होता है यह जीव भी बिल्कुल मुक होता है।
तितली (Butterfly)
अपने खूबसूरती को लेकर पहचानी जाने वाली तितली एक रंग बिरंगी प्रकार की जीव होती है आप इसे अक्सर बाग बगीचों में उड़ते हुए देख सकते हैं इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि यह कुछ भी नहीं बोलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.