• Home>
  • Gallery»
  • रश्मिका और विजय ने शेयर की शादी की खूबसूरत फोटोज, लाल जोड़ा पहनकर मंडप में भावुक दिखीं एक्ट्रेस; देखें तस्वीरें

रश्मिका और विजय ने शेयर की शादी की खूबसूरत फोटोज, लाल जोड़ा पहनकर मंडप में भावुक दिखीं एक्ट्रेस; देखें तस्वीरें

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पूरी हो गई है. पहले उनकी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है. उसके बाद शाम को कोडवा सेरेमनी हुई है. अब जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था, वह आखिरकार आ ही गया है. विजय और रश्मिका की शादी की इनसाइड फ़ोटोज रिलीज हो गई है. यहां देखें कैसा रहा दोनों का ब्राइड-ग्रूम लुक.

 


By: Mohammad Nematullah | Published: February 26, 2026 8:56:35 PM IST

The first look of the bride and groom is out - Photo Gallery
1/7

दूल्हा-दुल्हन का फ़र्स्ट लुक सामने आया

इस शादी से रश्मिका और विजय का फ़र्स्ट लुक भी सामने आ गया है. वे मिस्टर और मिसेज देवरकोंडा के रूप में बहुत प्यारे लग रहे हैं. इन फ़ोटोज को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में क्या लिखा है.

What did Rashmika write - Photo Gallery
2/7

रश्मिका ने क्या लिखा?

"मेरे प्यारे दोस्तों, 'मेरे पति' से मिलिए! मिस्टर विजय देवरकोंडा!! वो आदमी जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो आदमी जिसने मुझे शांति का एहसास कराया! वो आदमी जिसने मुझे हर दिन बताया कि बड़े सपने देखना ठीक है और हमेशा मुझे यकीन दिलाया कि मैं जितना सोचा था उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं!"

Rashmika further wrote - Photo Gallery
3/7

रश्मिका ने आगे लिखा

"वो आदमी जिसने मुझे बिना किसी परवाह के डांस करने से कभी नहीं रोका है. वो आदमी जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सिखाया, और मेरा यकीन मानिए, मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं! मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं! मैं सच में खुशकिस्मत हूं!"

She fondly calls her husband Vijju - Photo Gallery
4/7

प्यार से अपने पति को "विज्जू" कहती

इस कैप्शन में रश्मिका ने यह भी बताया कि वह प्यार से विजय को क्या कहकर बुलाती हैं. रश्मिका ने आगे लिखा, "विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है! लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशियां, दुख, ज़िंदगी-सब कुछ अब और मतलब रखता है-क्योंकि तुम मेरे साथ हो-यह सब देख रहे हो.

What did you write next - Photo Gallery
5/7

आगे क्या लिखा?

इस सब का सबसे ज़रूरी हिस्सा! मैं तुम्हारी पत्नी बनकर बहुत एक्साइटेड हू! तुम्हारी पत्नी बनकर! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!" अब सेलिब्रेट करने का समय है!! चलो साथ में सबसे अच्छी ज़िंदगी जिएं! आई लव यू!

What did you write next - Photo Gallery
6/7

विजय ने रश्मिका को अपनी "बेस्ट फ्रेंड" कहा

विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरें शेयर कीं है. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन के जरिए अपनी फीलिंग्स ज़ाहिर कीं है. एक्टर ने बताया कि एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी याद आई कि उन्हें लगा कि वह उनके बिना नहीं रह सकते है. तभी उन्होंने शादी करने का फ़ैसला किया है. रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताते हुए विजय ने कहा, "मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया है."

How is the look - Photo Gallery
7/7

लुक कैसा है?

रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी में एक खूबसूरत लाल सिल्क साड़ी पहनी थी. उन्होंने इसे गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया था. इस आउटफिट में वह किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं. विजय देवरकोंडा ने सोने की कढ़ाई वाली लाल शॉल के साथ सफ़ेद धोती पहनी थी. उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी भी पहनी थी. विजय भी किसी महाराजा से कम नहीं लग रहे थे.