Ramadan Wishes 2026: सेहरी की बरकत और इफ्तार की मिठास! कुछ ऐसे ही खास संदेशों से अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद
Ramadan Wishes 2026: रमज़ान सिर्फ़ रोज़ों का महीना नहीं, बल्कि दिलों को सुकून, रिश्तों को मज़बूती और रूह को पाक करने का खूबसूरत मौका है. यह वो समय है जब इबादतों की रोशनी से ज़िंदगी जगमगा उठती है, दुआएं आसमान तक पहुँचती हैं और हर दिल में मोहब्बत, सब्र और इंसानियत की भावना बढ़ती है. सेहरी की बरकत और इफ़्तार की खुशियां हमें शुक्रगुज़ार होना सिखाती हैं. दुआ है कि यह पाक महीना आपके घर में खुशियां, अमन, सेहत और रहमतों की बारिश लेकर आए, वहीं इस पाक मौके पर आज हम आपको कोच ऐसे संदेश और मैसेज देने वाले हैं जो आप अपनों को भेज उनको रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं.
रोज़ा सिर्फ भूख का नहीं,
रोज़ा सिर्फ भूख का नहीं, सब्र और सुकून का एहसास है,
रमज़ान हर दिल को अल्लाह के और करीब लाने का खास है.
दुआओं से रोशन हो हर शाम
दुआओं से रोशन हो हर शाम और हर सहर,
रमज़ान लाए आपकी ज़िंदगी में खुशियों का असर.
इबादत में झुके हाथ
इबादत में झुके हाथ और दिल में हो सच्चाई,
रमज़ान लेकर आए रहमत और बरकत की रौनक नई.
सेहरी की बरकत और इफ़्तार
सेहरी की बरकत और इफ़्तार की मिठास,
रमज़ान सिखाता है मोहब्बत और एहसास.
हर रोज़ा दिल को पाक
हर रोज़ा दिल को पाक और रूह को नूर देता है,
रमज़ान इंसान को खुद से मिलने का सुरूर देता है.
नफरत मिटे, मोहब्बत का पैगाम आए,
नफरत मिटे, मोहब्बत का पैगाम आए,
रमज़ान हर घर में खुशियों की शाम लाए.
दुआ है हर ख्वाहिश
दुआ है हर ख्वाहिश आपकी कबूल हो जाए,
रमज़ान की रहमत से जीवन महक जाए.