• Home>
  • Gallery»
  • Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज का रेट

Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज का रेट

Petrol Diesel Prices: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई इजाफा नहीं किया है. शनिवार को तेल कंपनियों की तरफ से पुरानी कीमतें बरकरार रखी गई हैं. कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के साथ कई देशों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, भारत में कीमतों  कोई इजाफा नहीं हुआ है. 


By: Preeti Rajput | Published: April 11, 2026 8:19:38 AM IST

Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज का रेट - Photo Gallery
1/6

पेट्रोल का क्या है रेट?

नई दिल्ली - 94.77 रुपये, मुंबई - 103.54 रुपये, कोलकाता - 105.41 रुपये, बेंगलुरू - 102.92 रुपये, चेन्नई - 100.90 रुपये, पटना -105.23 रुपये, जयपुर - 104.86 रुपये, पोर्ट ब्लेयर - 82.46 रुपये

Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज का रेट - Photo Gallery
2/6

डीजल का क्या है रेट?

दिल्ली - 87.67 रुपये, मुंबई - 90.03 रुपये, कोलकाता - 92.02 रुपये, बेंगलुरू - 90.99 रुपये,चेन्नई - 92.49 रुपये, पटना - 91.49 रुपये,जयपुर - 90.34 रुपये, पोर्टब्लेयर - 78.05 रुपये

Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज का रेट - Photo Gallery
3/6

रिलायंस का बड़ा फैसला

बीते दिनों रिलायंस और बीपी पेट्रोल पंपों पर नया नियम लागू किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार में व्यक्ति केवल 1000 रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीद सकता है.

Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज का रेट - Photo Gallery
4/6

कच्चे तेल का रेट

ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है. कल शुक्रवार को कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था. युद्ध के शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल 70 डॉलर के पास था.

बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम - Photo Gallery
5/6

Shell India ने बढ़ाया डीजल का रेट

कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बीते सप्ताह पेट्रोल के रेट में 25.01 रुपये और डीजल के रेट में 7.41 रुपये की बढोतरी की थी. इससे पहले नायरा ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी.

Petrol Diesel Price - Photo Gallery
6/6

एक्साइज ड्यूटी में कटौती

केंद्र सरकार की तरफ से तेल कंपनियों को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी.