Parveen Babi : बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ी थीं बॉलीवुड की ये हसीना, घर में सड़ी हालत में मिली लाश, मौत बनी मिस्ट्री
बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का सच
बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छुपी हैं, जो दिल दहला देती हैं. 70-80 के दशक की सुपरस्टार परवीन बाबी की जिंदगी भी ऐसी ही एक रहस्यमयी और दर्दनाक कहानी है.
रहस्यमयी मौत ने चौंकाया
परवीन बाबी की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है. जिस हालत में उनका शव मिला, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया और कई सवाल खड़े कर दिए.
अनजाने डर से जूझती रहीं परवीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवीन बाबी को पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी थी, जिसमें इंसान को हर समय ऐसा लगता है कि कोई उसे नुकसान पहुंचाना चाहता है.
टूटते गए रिश्ते
इस बीमारी के कारण परवीन बाबी को लोगों पर भरोसा करना मुश्किल हो गया था. उन्हें हर कोई अपना दुश्मन नजर आने लगा, जिसकी वजह से उनके कई करीबी रिश्ते टूट गए.
प्यार और विवादों भरी जिंदगी
परवीन बाबी के अफेयर के चर्चे महेश भट्ट, कबीर बेदी और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ जुड़े. उनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही.
महेश भट्ट के प्यार में थी पागल
महेश भट्ट उनके बेहद करीब थे और उन्होंने परवीन का हर मुश्किल में साथ दिया. उन्होंने उनका इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी मानसिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो सका.
अकेलेपन में गुजरे आखिरी दिन
परवीन बाबी मुंबई के अपने फ्लैट में अकेले रहती थीं. उन्होंने खुद को पूरी तरह दुनिया से अलग कर लिया था और किसी से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था.
सड़ी हुई हालत में मिला शव
साल 2005 में उनके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जब कई दिनों तक उनके घर के बाहर अखबार और दूध पड़े रहे. दरवाजा तोड़ने पर उनका शव सड़ी हुई हालत में मिला. उनकी मौत आज भी एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है.