• Home>
  • Gallery»
  • Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह?

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह?

India Top Stars list: अगर आप यह जानना चाहते हैं कि जनवरी 2026 में भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है, तो ‘ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स’ की ताजा सूची ने तस्वीर साफ कर दी है. इस लिस्ट से साफ संकेत मिलता है कि साउथ इंडस्ट्री के सितारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, हालांकि बॉलीवुड के दिग्गज भी अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं.

By: Shubahm Srivastava | Published: February 23, 2026 11:35:37 PM IST

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
1/10

प्रभास

सूची में पहले स्थान पर प्रभास हैं. ‘बाहुबली’ के बाद से उनका पैन-इंडिया स्टारडम लगातार ऊंचाई पर है. उनकी फिल्मों को सिर्फ रिलीज नहीं, बल्कि बड़े इवेंट की तरह देखा जाता है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और बड़े पैमाने की फिल्मों ने उन्हें देशभर में अपार लोकप्रियता दिलाई है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
2/10

थलापति विजय

दूसरे नंबर पर थलापति विजय हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत मानी जाती है. सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों से जुड़ा हर अपडेट ट्रेंड करने लगता है. बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ ने उन्हें साउथ के सबसे भरोसेमंद सितारों में शामिल किया है. हाल ही में एक्टिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बावजूद उनका क्रेज कम नहीं हुआ है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
3/10

अल्लू अर्जुन

तीसरे स्थान पर अल्लू अर्जुन हैं. ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता पूरे भारत में फैल गई. उनका स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और डांस मूव्स युवाओं के बीच बेहद चर्चित हैं. उनका आत्मविश्वास और खास एटीट्यूड उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाता है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
4/10

शाहरुख खान

चौथे नंबर पर शाहरुख खान हैं. ‘किंग खान’ का स्टारडम केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनकी मजबूत पहचान है. लंबे करियर और लगातार हिट फिल्मों ने उन्हें एक स्थायी ब्रांड बना दिया है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
5/10

महेश बाबू

पांचवें स्थान पर महेश बाबू हैं. उनकी सादगी, पारिवारिक छवि और आकर्षक व्यक्तित्व उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं. बिना अत्यधिक प्रचार के भी उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
6/10

अजित कुमार

छठे नंबर पर अजित कुमार हैं, जिन्हें ‘थला’ के नाम से जाना जाता है. उनकी खासियत यह है कि वे सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहते, फिर भी उनका फैन बेस बेहद मजबूत है. उनकी स्क्रीन उपस्थिति और व्यक्तित्व तमिलनाडु से लेकर पूरे देश में सराहा जाता है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
7/10

राम चरण

सातवें स्थान पर राम चरण हैं. ‘RRR’ की अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद उनकी पहचान वैश्विक स्तर तक पहुंची है. उनका शांत स्वभाव और दमदार अभिनय दर्शकों को आकर्षित करता है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
8/10

जूनियर एनटीआर

आठवें नंबर पर जूनियर एनटीआर हैं. ‘RRR’ के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है. उनकी अभिनय क्षमता और डांस स्किल्स उन्हें खास बनाती हैं.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
9/10

सलमान खान

नौवें स्थान पर सलमान खान हैं. भले ही हाल की कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाई हों, लेकिन उनका स्टारडम अब भी कायम है और थिएटर में भीड़ जुटाने की उनकी क्षमता बरकरार है.

Ormax 2026: लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा, जानें पहले नंबर पर कौन-से सुपरस्टार को मिली जगह? - Photo Gallery
10/10

अक्षय कुमार

दसवें नंबर पर अक्षय कुमार हैं. साल में कई फिल्मों के साथ उनकी लगातार मौजूदगी और एक्शन-कॉमेडी की शैली उन्हें चर्चा में बनाए रखती है.