13 साल की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की ‘सुप्रीम लीडर’! किम जोंग उन ने चुन लिया उत्तराधिकारी, फरवरी के अंत में होगा बड़ा ऐलान
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंन उन ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है. हाल ही में कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) ने गुरुवार को एक बड़ा दावा किया है. एजेंसी ने दावा किया कि किम जोंग उन ने अपनी टीनएजर बेटी किम जू ए को आधिकारिक तौर पर उत्तराधिकारी बनाने का फैसला किया है. दरअसल, पिछले कुछ महीनो से जुए पब्लिक इवेंट में काफी ज्यादा भाग ले रही हैं. वह सितंबर 2025 में पहली बार विदेश यात्रा पर बीजिंग पहुंची थी. तभी से यह खबरें आ रही हैं, कि किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया पर उनकी बेटी ही राज करने वाली है.
टूटेगी उत्तर कोरिया की परंपरा
जानकारी के मुताबिक, किम जोंग उन अपनी बेटी को काफी समय से तैयार कर रहे थे. क्योंकि उत्तर कोरिया में आज तक कोई महिला शासक नहीं रही है. वहां अब 13 साल की लड़की एक नेता के तौर पर उभर रही हैं.
जू ए को किया जा रहा ट्रेन
NIS ने सांसदों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब ‘उत्तराधिकारी डेजिगनेशन’ के चरण में माना जा रहा है. इसका अर्थ है कि उन्हें केवल ट्रेन किया जा रहा है, बल्कि अब वह सरकारी नीतियों पर अपनी राय देने लगी हैं.
पब्लिक इवेंट में होती हैं शामिल
जू ए के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. लेकिन वह पब्लिक इवेंट पर अपने पिता के साथ मौजूद रहती हैं. उत्तर कोरिया में लंबे बाल रखने की इजाजत नहीं है, लेकिन जू ए हर इवेंट पर लंबे बालों में ही नजर आथी हैं. उनके देश में जो कपड़ें आसानी से लोग नहीं पहन सकते हैं या उनकी पहुंच से बाहर हैं. वह वही डिजाइनर आउटफिट कैरी करती हैं.
चीन का भी कर चुकी हैं दौरा
सितंबर 2025 में किम जोंग उन अपनी बेटी को अपने साथ चीन दौरे पर लेकर गए थे. बीजिंग रेलवे स्टेशन पर किम के ठीक पीछे वह खड़ी हुई थीं. चीनी अधिकारियों के साथ उनकी प्रोटोकॉल वाली मुलाकातें उनकी बढ़ती ताकत का प्रतीक थी.
कब होगा उत्तराधिकारी का ऐलान?
जू ए को अक्सर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों और सैन्य परेडों में भी वह नजर आई थीं. वह अक्सर अपने पिता के बगल में चलती हुई नजर आती हैं. जो उत्तर कोरिया में उनकी बराबरी के दर्जे का सबूत है.
‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’
अब दुनिया के नजरें ‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ पर टीकी हुई हैं. यह आयोजन पांच साल में एक बार किया जाता है. इस दौरान कोई आधिकारिक पद या उपाधि दी जू ए दी जा सकती है.
लंबे घने बाल और महंगे कपड़े
उत्तर कोरिया में लंबे बाल रखने की इजाजत नहीं है. लेकिन जू ए काफी घने और लंबे बाल हैं. उनके कपड़े देश के बाहर से आते हैं, वह अक्सर डिजाइनर आउटफिट में ही नजर आती हैं.
किम जोंग उनका बेटा भी ?
किम जोंग उन का एक बेटा भी है. लेकिन, उसे कभी भी जनता के सामने नहीं लाया गया. किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग पहले ही दिखा चुकी हैं कि किम परिवार की महिलाएं भी शासन में अहम रोल निभा सकती हैं.