Mosquito Repellent Plants: अब नहीं सताएंगे मच्छर-पतंगे, इन 7 पौधों से रखें घर को सुरक्षित
Mosquito Repellent Plants: बदलते मौसम के साथ ही घर में मच्छर, मक्खी जैसे कीड़े-मकौड़े खाफी परेशान करते हैं. घर से इन्हें खत्म करना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 7 ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से कीड़े कोसो दूर रह सकते हैं.
अजवायन का पौधा
अजवायन का पौधा अपनी तीखी खुशबू के कारण मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है. इसे घर में उगाना काफी आसान है. यह स्वास्थय के लिए काफी लाभकारी साबित होता है.
लहसुन
लहसुन की गंध मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. ये एक नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करता है. लहसुन को आसानी से उगाया जा सकता है.
रोजमेरी हर्बल पौधा
रोजमेरी के हर्बल पौधे की खूशबू मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. इसका उपयोग किचन में भी किया जाता है. रोजमेरी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है.
लेमन ग्रास
लेमन ग्रास में सिट्रोनेला नामक तत्व काफी पाया जाता है. यह मच्छरों को दूर भगाने में काफी असरदार होता है. इससे घर का वातावरण भी फ्रेश रहता है. यह घर में आसानी से उगाया जा सकता है.
लैवेंडर का प्लांट
लैवेंडर का प्लांट अपनी मनमोहक खूशबू के लिए मशहूर है. मच्छर और कीड़ों को इसकी खुशबू बिल्कुल भी पसंद नहीं है. इसे घर में लगाने से कीड़े दूर रहते हैं.
गेंदा का फूल
गेंदा एक ऐसा पौधा है, जिसकी तेज सुगंध मच्छरों को दूर भगाने में मदद करती है, इससे मक्खी और अन्य कीड़े भी दूर रहते हैं. इसे बालकनी या घर के गार्डन में लगा सकते हैं.
सर्पगंधा का पौधा
सर्पगंधा एक औषधीय पौधा है. यह मच्छरों और छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है. इसकी गंध मच्छरों को पास नहीं आने देती है. साथ ही वातावरण को भी शुद्ध रखती है.