क्या होती है महिलाओं की एक्सपायरी डेट? बॉर्डर 2 की एक्ट्रेस मोना सिंह ने क्यों कहीं ऐसी अटपटी बात?
40 की उम्र में भी स्क्रीन पर 50
पीटीआई से बातचीत के दौरान मोना ने 40 की उम्र में स्क्रीन पर 60 साल के किरदार निभाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि "मैंने अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र के बारे में कभी भी ज्यादा परवाह नहीं की है. क्योंकि मैं काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट हूं. मुझे पता है कि मैं कौन हूं. मुझे कभी भी कुछ साबित नहीं करना, इसी कारण मैं रिस्क लेती हूं."
स्क्रीन पर क्यों बूढ़ी दिखती हैं मोना?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "लोग अक्सर मुझसे सवाल करते हैं कि आप स्क्रीन पर इतनी बूढ़ी क्यों नजर आती हैं? मैं उन्हें कहती हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. यह वह किरदार है जो मैं निभा रही हूं. मुझे कुछ साबित नहीं करना है. इसलिए मैं रिस्क लेती हूं.
एक्टर्स को अच्छे रोल
एक्ट्रेस के मुताबिक, इंडस्ट्री में लोग बड़ी उम्र के एक्टर्स को अच्छे रोल देने से कतराते हैं. उन्होंने कहा कि "यह सिर्फ इस इडस्ट्री में होता है कि महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है. यह काफी दुख की बात है कि 60 साल के पुरुष भी रोमांटिक लीड रोल करते हैं, लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं कर सकतीं. मैंने कभी इसके बारे में ज्यादा सोचा नहीं है."
बॉर्डर 2 में मोना का रोल
मोना सिंह ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया है. इसके लिए उनकी काफी ज्यादा तारीफें भी हुई हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. छह दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.
इस दिन रिलीज होगी 'कोहरा 2'
मोना कोहरा सीजन 2 का हिस्सा हैं. वह इस सीजन में धनवंत कौर का रोल निभा रही हैं. 'कोहरा 2' 11 फरवरी को रिलीज होगी.