• Home>
  • Gallery»
  • How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How to get a passport: पासपोर्ट आज के समय में सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी बन चुका है. विदेश में पढ़ाई, नौकरी, टूरिज्म या बिजनेस के लिए जाने के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है. अच्छी बात यह है कि अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान हो गई है और आप इसे घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. सही जानकारी और स्टेप्स फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के आसानी से पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.

By: Ranjana Sharma | Published: April 8, 2026 4:16:29 PM IST

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
1/7

पासपोर्ट क्यों है जरूरी?

पासपोर्ट सिर्फ विदेश यात्रा का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक अहम पहचान पत्र भी है. यह आपकी अंतरराष्ट्रीय पहचान को मान्यता देता है.

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
2/7

विदेश जाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज

पढ़ाई, नौकरी, घूमने या व्यापार के लिए विदेश जाना हो, तो वैध पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है. इसके बिना यात्रा संभव नहीं है. पहले जहां पासपोर्ट बनवाना मुश्किल लगता था, अब ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए यह काम काफी सरल हो गया है.

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
3/7

सबसे पहले करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर नया यूजर रजिस्ट्रेशन करें. इसमें नाम, जन्मतिथि, ईमेल और पासवर्ड जैसी जानकारी भरनी होती है.

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
4/7

लॉगिन कर भरें आवेदन फॉर्म

रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और नया पासपोर्ट या पुनः जारी करने के विकल्प पर क्लिक करके फॉर्म भरें. फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, पता, परिवार से जुड़ी जानकारी आदि ध्यानपूर्वक भरनी होती है. आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, बिजली बिल, बैंक पासबुक या जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
5/7

अपॉइंटमेंट बुक करें

फॉर्म भरने के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र या डाकघर पासपोर्ट केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें.सामान्य पासपोर्ट के लिए फीस लगभग 1500 रुपये से शुरू होती है, जबकि तत्काल सेवा में अधिक शुल्क देना होता है.

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
6/7

पासपोर्ट केंद्र पर जाएं

निर्धारित तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाएं, जहां आपके दस्तावेजों की जांच, फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पासपोर्ट जारी होने से पहले आपके पते पर पुलिस सत्यापन किया जाता है, जिसमें आपकी जानकारी की पुष्टि होती है.

How to get a passport: पासपोर्ट क्यों है जरूरी? जानें डॉक्यूमेंट्स और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - Photo Gallery
7/7

घर बैठे मिलेगा पासपोर्ट

सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पासपोर्ट आपके पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाता है. सामान्य प्रक्रिया में 15–20 दिन लगते हैं.