राजेश खन्ना से लेकर संजय दत्त, अंबानी खानदान की बहू का बॉलीवुड स्टार्स संग रहा तगड़ा अफेयर; जानें कौन है वो…
Tina Ambani: अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 11 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने साल 1957 फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का ताज हासिल किया था. वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. अपने करियर के दौरान वह खूब चर्चाओं में रहीं. संजय दत्त और राजेश खन्ना के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चाओं में रहा था. हालांकि, टीना ने 1991 में फिल्मी करियर छोड़ उद्योगपति अनिल अंबानी से शादी कर ली.
टीना अंबानी का बॉलीवुड करियर
टीना अंबानी ने 13 सालों में लगभग 35 फिल्मों में काम किया है. इनमें से 28 फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं. केवल 7 फिल्में ही हिट साबित हुई थी.
इस फिल्म से रखा इंडस्ट्री में कदम
टीना अंबानी ने पहले अपने प्रोजेक्ट के तहत देवानंद की फिल्म 'देस-परदेस' में काम किया था. वह 1978 में रिलीज हुई थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ अच्छी कमाई नहीं कर पाई. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
कैसे हुई मशहूर?
टीना की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'बातों-बातों में' में काम किया. इस फिल्म में वह अमोल पालेकर के साथ नजर आई थीं. टीना की ये फिल्म हिट साबित हुई थी.
ऋषि कपूर के साथ किया काम
इस फिल्म के बाद टीना ने ऋषि कपूर के साथ भी काम किया. वह उनके साथ फिल्म कर्ज में नजर आई थीं. यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. आगे चलकर ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट मूवी कहलाई.
सुपरस्टार्स के साथ किया काम
टीना अंबानी संजय दत्त, राजेश खन्ना, रणधीर कपूर, देवानंद जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. टीना ने संजय दत्त के साथ फिल्म रॉकी में काम किया था. इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. वह लंबे समय तक रिश्ते में रहे, लेकिन नशे की लत के कारण उनका ब्रेकअप हो गया.
राजेश खन्ना के साथ रहा रिश्ता
टीना मुनीम राजेश खन्ना के साथ लिव-इन में भी रह चुकी हैं. दोनों ने साथ में लगभग 11 फिल्मों में काम किया था. राजेश खन्ना ने उनसे शादी के लिए मना कर दिया था. जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.
साल 1991 में की शादी
अंबानी परिवार किसी एक्ट्रेस को बहू नहीं बनाना चाहता था. इसके कारण दोनों ने ब्रेकअप का फैसला किया था. लेकिन एक बार टीना यूएस में थी. साल 1989 में लॉस एंजिल्स में भीषण भूकंप आया. इसके बारे में पता चलते ही अनिल परेशान काफी परेशान हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस का नंबर पता करके उन्हें फोन किया. फोन कॉल के बाद एक्ट्रेस उनसे मिलने आई थीं. इसके बाद साल 1991 में दोनों ने परिवार के मर्जी के बाद शादी कर ली.