First Time Intimacy Mistakes: पहली बार इंटिमेसी में न करें ये गलतियां, वरना रिश्ते पर पड़ सकता है बुरा असर
First Time Intimacy Mistakes: पहली बार फिजिकल रिलेशन हमेशा यादगार रहता है, लेकिन कई बार यह फिल्मों और सोशल मीडिया की तरह एकदम परफेक्ट या फिर रोमांटिक नहीं होता है. रियल लाइफ में यह पल भावनाओं के साथ आते हैं, जिसमें घबराहट, दबाव और उत्साह शामिल होती है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले दोनों लोग मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो, उसपर कोई दबाव ना हो.
पहली बार इंटिमेसी में न करें ये गलतियां
Psychologytoday की रिपोर्ट के मुताबिक, समझदारी और खुली बातचीत इस अनुभव को और भी ज्यादा बेहतर बना सकती है. आज हम आपको वह आम गलतियां बताएंगे, जो लोग अक्सर फिजिकल रिलेशन बनाते वक्त करते हैं.
बातचीत न करना
सबसे बड़ी गलती है, कि पहले बातचीत न करना. अगर आप किसी रिश्ते में है और आगे बढ़ने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उस विषय पर खुलकर बात करना बेहद जरूरी है.
एक-दूसरे की उम्मीदें
रिलेशन बनाने से पहले एक-दूसरे की उम्मीदें, डर और पसंद-नापसंद जानना बेहद जरूरी है. जब दोनों को पता होता है कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है, तो गलतियां और गलतफहमियां कम होती है.
सुरक्षा को नजरअंदाज करना
कई लोग उस पल में इतना खो जाते हैं कि सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अनचाही गर्भावस्था और यौन संचारित इंफेक्शन से बचाव के लिए सुरक्षा बेहद जरूरी है. आपकी एक लापरवाही गंभीर बन सकती है.
सहमति को सही तरह से समझना
सहमत होने का मतलब सिर्फ हां नहीं है. बल्कि दोनों का सहज और सरक्षित महसूस करना भी होता है. अगर किसी एक को भी डर या दबाव है, तो फिजिकल रिलेशन बनाने की यह स्थिति ठीक नहीं है. बिना स्पष्ट सहमति के कोई कदम आगे नहीं बढ़ाना चाहिए.
पार्टनर के मेंटल सहमित को समझना
अगर पार्टनर पूरी तरह तैयार नहीं है, तो उस पर किसी तरह का दबाव न डालें. फिजिकल रिलेशन बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव होता है, इसलिए जब दोनों पूरी तरह तैयार हो, तभी अपना रिश्ता आगे बढ़ाए. वरना रिश्ते में दरार आ सकती है.
इस बात का रखें खास ख्याल
फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद दूसरों को बताया या फिर शेखी बघारना आपके रिश्ते की सबसे बड़ी गलती हो सकती है. यह अनुभव केवल दो लोगों का निजी पल होता है. बिना साथी के अनुमति के इसके बारे में चर्चा करना भरोसा तोड़ सकता है.