Dhari Devi temple: उत्तराखंड में स्थित इस शक्तिपीठ का चमत्कार, दिन में तीन बार बदलता है देवी की मूर्ति का स्वरूप
उत्तराखंड देवभूमि का चमत्कारी धाम
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, जहां हर कोने में आस्था और चमत्कार बसते हैं. इन्हीं पवित्र स्थलों में से एक है धारी देवी मंदिर, जिसे उत्तराखंड की रक्षक देवी का निवास माना जाता है.
अलकनंदा के किनारे बसा दिव्य स्थल
यह मंदिर पवित्र अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है और चारधाम यात्रा मार्ग के बीच पड़ता है. प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम यहां देखने को मिलता है.
क्यों खास है धारी देवी मंदिर
धारी देवी को उत्तराखंड की संरक्षक देवी माना जाता है. मान्यता है कि माता पूरे राज्य की रक्षा करती हैं और संकट आने से पहले संकेत देती हैं.
यहां होती है माता के सिर की पूजा
इस मंदिर में देवी काली के सिर की पूजा की जाती है, जो इसे अन्य शक्तिपीठों से अलग बनाती है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है.
द्वापर युग से जुड़ी पौराणिक कथा
कहा जाता है कि यह मंदिर द्वापर युग से अस्तित्व में है और पहले यह धारो गांव के पास स्थित था. इसे चारधाम का रक्षक भी माना जाता है.
माता की मूर्ति दिन में तीन बार अपना स्वरूप बदलती है
धारी देवी मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां माता की मूर्ति दिन में तीन बार अपना स्वरूप बदलती है, जिसे देखने के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं. सुबह के समय माता को कन्या स्वरूप में पूजा जाता है. यह रूप मासूमियत और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. दोपहर में माता युवती और शाम को वृद्धा के रूप में दर्शन देती हैं. यह जीवन के तीन चरणों का प्रतीक माना जाता है.
बाढ़ और आकाशवाणी की कहानी
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भीषण बाढ़ में माता की मूर्ति बहकर एक चट्टान पर आकर रुक गई. तभी आकाशवाणी हुई कि मूर्ति को उसी स्थान पर स्थापित किया जाए, जिसके बाद गांव वालों ने वहां मंदिर बनाया.
2013 आपदा से जुड़ी मान्यता
स्थानीय लोगों का मानना है कि 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ माता के क्रोध का परिणाम थी, जब मंदिर की मूर्ति को हटाया गया था. इसे एक चेतावनी के रूप में देखा जाता है.
कैसे पहुंचे धारी देवी मंदिर
धारी देवी मंदिर रोज सुबह 6 बजे खुलता है और शाम 7 बजे बंद हो जाता है. यहां जाने के लिए हवाई मार्ग जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से 145 किमी है वहीं सड़क मार्ग से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.