हर शाम कुछ नया खाने का है मन? ‘दही के शोले’ ट्राय नहीं किए तो बहुत कुछ कर सकते हैं मिस
Dahi ke shole recipe: हर शाम की भूख कुछ अलग ही होती है. इस दौरान कुछ टेस्टी खाने की इच्छा जागती है. ऐसे में अगर आपको समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं. तो आज हम आपके लिए कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक खोज कर लेकर आए है. जिसे आपको एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए. दही के शोले’ आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगा. इसे हंग कर्ड कबाब के नाम से भी जाना जाता है. यह डिश खाने में जितनी लजीज होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है.
दही के शोले
दही के शोले एक ऐसा स्नैक है, जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से क्रीमी होता है. इसे बनाने के लिए दही, पनीर, मसालों और सेहतमंद सब्जियां चाहिए होती है.
सेहत का खास ख्याल
सेहतमंद सब्जियां होने के कारण यह बच्चे और बड़े हर किसी के लिए परफेक्ट है. शाम की भूख मिटाने के लिए आप इसे जल्दी से बना सकते हैं.
अंदर भरने का सामान करें तैयार
इसे बनाने के लिए पहले दही लें और उसका पानी अच्छे से निकाल दें. फिर प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक जालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. सभी फ्लेवर एक साथ अच्छे से मिला लें.
ब्रेड स्लाइस
अब 8 से 10 ब्रेड स्लाइस लें, फिर उसे भूरे हिस्से को काटकर अलग कर दें. ब्रेड को हल्का बेलकर पतला कर लें.
अच्छे से रोल बना लें
फिर उसमें मिश्रण भरकर रोल बना लें. ध्यान रहे कि रोल हर तरफ से अच्छे से बंद हो जाएं. ताकी फ्राई करते समय यह खुलकर निकल न जाएं.
फ्राई कर लें
रोल को गर्म तेल कर कढ़ाई में हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. अगर आप हेल्दी बनाना चाहते हैं कि इसे आप एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. जिसमें कम तेल लगता है.
हरी चटनी या टमाटर सॉस
दही के शोले को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ खा सकते हैं. क्रीमी फिलिंग आपके नाश्ते को खास बना देती है.