• Home>
  • Gallery»
  • 11 अप्रैल को बुध का बड़ा बदलाव! मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बारिश

11 अप्रैल को बुध का बड़ा बदलाव! मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बारिश

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर एक ग्रह निश्चिन काल के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. किसी के लिए यह प्रभाव शुभ माना जाता है, तो कुछ को अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं. ज्योतिष गणना के मुताबिक, 11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं.


By: Preeti Rajput | Published: April 7, 2026 12:55:28 PM IST

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025 - Photo Gallery
1/6

बुध ग्रह का गोचर

बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन में बदलाव आ सकते हैं. बुध ग्रह के मीन राशि में गोचर से चतुर्ग्रही योग और बुधादित्य योग का निर्माण होता है. ऐसे में बुध राशि के परिवर्तन करने से 3 राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा.

Today panchang 11 november 2025 - Photo Gallery
2/6

क्या कहता है पंचांग ?

पंचांग के मुताबिक, 1 अप्रैल को बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में एंट्री की थी. अब 13 अप्रैल को बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं.

11 अप्रैल को बुध का बड़ा बदलाव! मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बारिश - Photo Gallery
3/6

रेवती और अश्विनी नक्षत्र

बुध ग्रह 22 और 30 अप्रैल को बुध क्रमशः रेवती और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं राशि परिवर्तन 11 अप्रैल को करेंगे. इसके बाद वह 30 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे.

11 अप्रैल को बुध का बड़ा बदलाव! मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बारिश - Photo Gallery
4/6

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपको मुनाफा हो सकता है. साथ ही बड़ी डील भी हाथ लग सकती है. इसके अलावा आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लेकिन खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी है.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
5/6

वृषभ राशि

बुध का मीन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ माना जा रहा है. अगर आपका बीते समय में कोई काम रुका हुआ है, तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी पहले के मुताबिक मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में भी तरक्की की संभावना है.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
6/6

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए बुध का परिवर्तन बेहद शुभ हो सकता है. इस दौरान आप गाड़ी या किसी संपत्ति के मालिक बन सकते हैं. इसके अलावा अगर बीते समय से कोई केस कोर्ट में चल रहा है, तो वह भी खत्म हो सकता है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत हो सकते हैं.