Actresses pregnancy before marriage: शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेसेस, टाइमिंग ने बटोरी थीं सुर्खियां
Actresses pregnancy before marriage: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सितारों की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है. कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उनकी शादी के आसपास सामने आईं और सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ी. हालांकि इनमें से कुछ मामलों में खुद सितारों ने खुलकर बात की, जबकि कई मामलों में केवल रिपोर्ट्स और कयास ही चर्चा का आधार बने.
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी ने बटोरी थीं सुर्खियां
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी ने 2022 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने अप्रैल 2022 में रनवीर कपूर से शादी की और जून में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. बाद में 6 नवंबर 2022 को कपल बेटी राहा के माता-पिता बने. टाइमिंग को लेकर उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.
महिमा चौधरी को लेकर भी हुई थीं चर्चाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिमा चौधरी को लेकर भी ऐसी चर्चाएं हुई थीं कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. कहा जाता है कि इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी की थी. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सार्वजनिक बयान नहीं दिए.
दीया मिर्जा की प्रेग्नेंसी पर भी उठे थे सवाल
दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं, जिसे लेकर उस समय काफी चर्चा रही.
अमृता अरोड़ा की शादी भी रही चर्चा में
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. बताया गया कि इसी वजह से उन्होंने जल्द शादी करने का फैसला लिया था.
नेहा धूपिया ने खुद किया था खुलासा
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की. एक्ट्रेस ने अपने शो में खुद स्वीकार किया था कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. उनकी इस ईमानदारी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.
श्रीदेवी की टाइमलाइन पर भी हुई थी बहस
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी की शादी और बेटी जानवी कपूर के जन्म की टाइमलाइन को लेकर उस दौर में खूब बातें हुई थीं. कहा जाता है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने जाह्नवी को जन्म दिया, जिससे अटकलें तेज हो गई थीं.
इलियाना डिक्रूज की पर्सनल लाइफ भी रही सुर्खियों में
इलियाना डिक्रूज की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. बताया गया कि मई में शादी और अगस्त में बेटे के जन्म की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा.
कोंकणा सेन शर्मा को लेकर भी आई थीं खबरें
कोंकणा सेन शर्मा ने रणवीर शौरी से 2010 में शादी की थी. 2011 की शुरुआत में उन्होंने बेटे को जन्म दिया. उस समय ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं.