• Home>
  • Gallery»
  • Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में कुछ खास चीजें रखने से हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इनसे घर में शांति आती है और परिवार सुखी रहता है। साथ ही पैसों की कमी भी नहीं होती और धन-समृद्धि बढ़ती है।


By: Ananya verma | Published: August 29, 2025 12:19:21 PM IST

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय - Photo Gallery
1/6

घर में खुशहाली लाने वाली मूर्तियाँ

घरों में धातु से बनी हाथी, कछुआ और कामधेनु की मूर्तियाँ रखना शुभ माना जाता हैं। हाथी, माँ लक्ष्मी की कृपा और कछुआ स्थिरता लाता है। कामधेनु मनोकामनाएँ पूरी करने में मदद करता है। इन्हें घर में सही दिशा में रखने से समृद्धि लाने का अच्छा तरीका माना जाता है।

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय - Photo Gallery
2/6

देवताओं की मूर्तियाँ और उल्लू की शक्ति

गणेश जी, हनुमान जी और कुबेर की मूर्ति घर में धन-धान्य और पॉजिटिव एनर्जी का माहोल बनाती हैं। इसके अलावा उल्लू की मूर्ति बुद्धि और छुपे अवसर दिखाने की शक्ति रखती है। घर में ये मूर्तियाँ सुख और शांति लेकर आती है।

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय - Photo Gallery
3/6

सुबह-सवेरे शुभ व्यवहार

सुबह जल्दी उठकर स्नान करना वास्तु में धन वृद्धि का एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे दिनभर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। सूर्योदय से पहले स्नान करने से घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और संपन्नता बढ़ती है।

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय - Photo Gallery
4/6

घर की स्वच्छता और पहले-पिछले भोजन का महत्व

घर को साफ-सुथरा रखना आत्मा और धन दोनों के लिए फायदेमंद है। खासकर रसोई और पूजा स्थानों में अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सुबह की पहली और रात की आखिरी रोटी गाय या पक्षियों को देने से भी समृद्धि बनी रहती है।

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय - Photo Gallery
5/6

झूठा बर्तन और अव्यवस्था से बचें

रात में गंदे बर्तन ना छोड़ें, यह नेगेटिव एनर्जी को आमंत्रित कर सकता है और धन के आगमन में बाधा बना सकता है। इसी तरह अव्यवस्था और गंदगी से बचकर रहे; यह वास्तु दोष पैदा करता है और सुख-शांति में रूकावट लाता है।

Vastu Tips: घर में होगी लक्ष्मी जी की कृपा और होगा सुख शांति का वास, करे ये आसान उपाय - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

यह जानकारी केवल सामान्य आस्था और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। परिणाम व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर कर सकते हैं। आर्थिक या व्यक्तिगत फैसले लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।