‘बॉर्डर 2’ ही नहीं, इस गणतंत्र दिवस पर देखें देशभक्ति से भरी ये फिल्में; दिल में हाई हो जाएगा देशभक्ति का जज्बा
Patriotic Movies: सनी देओल को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. पिछले दो दिनों से फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है. इस समय देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का क्रेज दर्शकों के बीच खूब देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करना मेकर्स की बेहद कमाल की योजना थी. इसी कारण लोग फिल्म से काफी ज्यादा जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. गणतंत्र दिवस की परेड देखने के बाद हर कोई अपने घर बैठे-बैठ देशभक्ति वाली फिल्में देखना पसंद करता है. अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए इसी तरह की फिल्में खोज रहे हैं, जो हम आपके के लिए बेस्ट ऑप्शन खोज कर ले आए हैं. यहां देखें लिस्ट
धुरंधर
रणवीर सिंह के फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कई रिकॉर्ड बनाए भी थे. इस फिल्म को अदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे.
सरजमीन
पृथ्वीराज सुकुमारन काजोल और इब्राहिम अली खान स्टारर सरजमीन जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती हैं. जिसमें एक मिलिट्री मैन को अपने ही बेटे और देश के बीच किसी एक को चुनना होता है. इस फिल्म की कहानी आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी.
उरी
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर थे. इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म को देख आपके दिल में भारतिय जवानों के लिए प्यार और सम्मान और भी ज्यादा बढ़ जाएगा.
शेरशाह
फिल्म 'शेरशाह' को विष्णु वर्धन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शिद्धार्थ मल्होत्रा ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था. जिन्होंने 1999 के कारगिल वॉर में अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
राजी
सुपरहिट फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं. इस फिल्म में आलिय भट्ट ने रॉ एजेंट की भूमिका अदा की थी. आलिया भट्ट ने इस मूवी में कमाल की परफॉर्मेंस भी दी थी. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मिशन मजनूं
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘मिशन मजनू’ एक ऐसे अंडरकवर एजेंट की कहानी देखने को मिलती है, जो छुपकर परमाणु हथियार बनाने का पता लगाता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.