शादीशुदा डायरेक्टर से लगाया दिल, करियर बर्बाद! 50 की उम्र में भी कुंवारी है ये हसीना; अब सच्चे प्यार के लिए तरस रही एक्ट्रेस
Ameesha Patel Love Life: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें अपनी से ज्यादा उम्र या फिर शादीशुदा लोगों से प्यार हो गया. इनमें से कई लोगों ने तो अपना घर बसा लिया, लेकिन कई लोगों की किस्मत उन्हें सात फेरे तक नहीं ले जा पाई. एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसने शादीशुदा डायरेक्टर से दिल लगा लिया. हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. यहां तक कि एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है. वह 50 साल की हो गई हैं.
50 साल की अमीषा पटेल
एक्ट्रेस अमीषा पटेल का जन्म 9 जून को हुआ था. वह 50 साल की हो गई हैं. आज हम उनकी लवलाइफ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.
विक्रम भट्ट से हुआ प्यार
अमीषा पटेल की शादीशुदा डायरेक्टर विक्रम भट्ट से प्यार कर बैठी हैं. दोनों का रिश्ता कुछ सालों तक चला और फिर टूट गया. इस रिश्ते के टूटने से अमीषा पटेल की जिंदगी एकदम बिगड़ सी गई.
करियर पर पड़ा असर
अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि विक्रम भट्ट के साथ रिश्ते के कारण उनका करियर बर्बाद हो गया. परिवार से भी उनका रिश्ता काफी प्रभावित हुआ. वह एक दशक तक मर्दों से दूर रहीं.
'ईमानदार लोगों के लिए जगह नहीं'
अमीषा पटेल ने कहा था कि 'यह ऐसी इंडस्ट्री जहां मेरे जैसे ईमानदार लोगों के लिए जगह नहीं है. मैं ईमानदार लोगों में से एक हूं, जो अपने दिल की बात खुलकर रखना पसंद करते हैं.'
'जिंदगी में जगह नहीं दी'
एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मेरे अंदर की सबसे बड़ी कमी रही है कि मैंने रिश्तें को पब्लिकली स्वीकार कर लिया और दोनों रिश्तों ने मेरे करियर को प्रभावित किया. फिर मैंने कई साल तक किसी मर्द को अपनी जिंदगी में जगह नहीं दी. मैं केवल अपनी जिंदगी में सुकून चाहती थी.'
फैमिली हो गई थी नाराज
अमीषा पटेल को लेकर कहा गया कि विक्रम भट्ट से अफेयर की जानकारी होने पर उनकी फैमिली बहुत नाराज थी. अमीषा पटेल ने कहा था कि 'उनकी मां को जब अफेयर के बारे में पता लगा तो उन्होंने चप्पलों से पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया.'
एक्ट्रेस का करियर
अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है', 'गदर' और 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. हालांकि, एक्ट्रेस की कई फिल्में फ्लॉप भी साबित हुईं.