Akshay Kumar Movies: अक्षय कुमार की 6 धमाकेदार फिल्में, पहली और दूसरी देख नहीं कंट्रोल होगी हंसी
Akshay Kumar Movies: अक्षय कुमार साल में 1 फिल्म तो ले ही आते हैं और उनकी फिल्में काफी मजेदार भी होती हैं. इस साल भी उनकी भूत बंगला रिलीज होने वाली है जिसका लोगों को बेसबरी से इंतजार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है और खिलाड़ी कुमार प्रमोशन में भी लगे हुए हैं. भूत बंगला से पहले एक बार जरूर देखें अक्षय कुमार की ये 6 धमाकेदार फिल्में.
हेरा-फेरी
अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज से पहले एक बार हेरा-फेरी जरूर देखें, इसमें एक्टर की कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार थी कि लोग उनके दीवाने हो गए थे. ये बहुत ही शानदार फिल्म है. इस फिल्म के लिए अक्षय को बॉलीवुड मूवी अवार्ड भी मिला था.
वेल्कम
अक्षय कुमार की फिल्म वेल्कम को तो कोई कैसे ही भूल सकता है. ये बहुत ही अच्छी फिल्म थी और इसे लोगों से काफी प्यार भी मिला था. हर दृश्य में हास्य से भरपूर, वेलकम अक्षय के करियर की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है.
दिल तो पागल है
दिल तो पागल है भी एक बहुत अच्छी फिल्म है. इसमे अक्षय ने अजय का रोल प्ले किया था. लोगों को शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की इस रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म में अक्षय का दोस्त वाला रोल काफी पसंद आया था. अपने रोल के लिए अक्षय को फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन भी मिला.
रुस्तम
कॉमेडी के अलावा अक्षय कुमार देशभक्ति फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने रुस्तम भी की है, इस फिल्म में अक्षय ने नौसेना अधिकारी रुस्तम पावरी का रोल प्ले किया है जो राष्ट्रीय उथल-पुथल के बीच एक हत्या के मामले में पकड़ा जाता है. इस फिल्म के लिए अक्षय को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.
सिंह इज किंग
साल 2008 में आई अनीस बज्मी की फिल्म सिंह इज किंग में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने काफी अच्छा रोल प्ले किया था. इस फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था और ये साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी.
पैडमैन
पैडमैन एक रियल लाइफ पर बनी हुई फिल्म थी. इस फिल्म में कम लागत वाले सैनिटरी पैड का आविष्कार करके मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ा गया था. इस में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे थे और इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था.